एक्सप्लोरर

5 साल बाद Ranji Trophy में लौटे KL Rahul का हाल बेहाल, 24 गेंदों तक रन बनाने को तरसते रहे और फिर...

Ranji Trophy: कर्नाटक का पहला विकेट गिरने के बाद केएल राहुल बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. केएल राहुल ने 37 गेंदें खेली, जिसमें 24 गेंदों पर कोई रन नहीं बना सके.

KL Rahul Ranji Trophy Comeback: तकरीबन 5 साल बाद केएल राहुल ने रणजी ट्रॉफी में वापसी की. सामने थी हरियाणा की टीम... लेकिन यह बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहा. इससे पहले वह आखिरी बार रणजी ट्रॉफी 2020 में खेले थे. कर्नाटक का पहला विकेट गिरने के बाद केएल राहुल बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. केएल राहुल ने 37 गेंदें खेली, जिसमें 24 गेंदों पर कोई रन नहीं बना सके. हालांकि, उन्होंने आउट होने से पहले 26 रन जरूर बनाए. केएल राहुल ने अपनी पारी में 4 चौके लगाए.

5 साल बाद फीकी रही केएल राहुल की रणजी वापसी

केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन जब कर्नाटक का स्कोर 99 रन था, केएल राहुल पवैलियन लौट गए. पहले सेशन में बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल 16 रन बनाकर नॉटआउट लौटे, लेकिन दूसरे सेशन में 10 रन बनाकर चलते बने. वहीं, खबर लिखे जाने तक कर्नाटक का स्कोर 3 विकेट पर 205 रन है. इस समय समीरा रविचंन्द्रन और देवदत्त पड्डिकल बल्लेबाजी कर रहे हैं. समीरा रविचंन्द्रन ने 37 गेंदों पर 23 रन बनाए हैं. जबकि देवदत्त पड्डिकल ने 80 गेंदों पर 39 रन बनाए हैं. दोनों खिलाड़ियों के बीच 61 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

अब तक कर्नाटक बनाम हरियाणा मैच में क्या-क्या हुआ?

इससे पहले कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल 149 गेंदों पर 91 रन बनाकर पवैलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के जड़े. वहीं, मयंक अग्रवाल के साथ बल्लेबाजी करने उतरे अनीश केवी ने 17 रन बनाए. पहले विकेट के लिए दोनों खिलाड़ियों ने 45 रन जोड़े. इसके बाद केएल राहुल 26 रन बनाकर चलते बने. केएल राहुल को अंशुल कंबोज ने आउट किया. हरियाणा के गेंदबाजों की बात करें तो अब तक अंशुल कंबोज सबसे कामयाब गेंदबाज रहे हैं. अंशुल कंबोज ने 14 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए हैं. जबकि अनुज ठकराल ने 1 विकेट अपने नाम किया है.

ये भी पढ़ें-

IND vs ENG: चौथे टी20 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 मुश्किल भरे सवाल? पुणे में जीत नहीं होगी आसान

Watch: 'फ्रेंडशिप कहां है, इसमें तो...', सौरव गांगुली के बयान पर शोएब अख्तर का मजेदार रिप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget