एक्सप्लोरर

IND vs ENG: चौथे टी20 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 मुश्किल भरे सवाल? पुणे में जीत नहीं होगी आसान

IND vs ENG 4th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच शुक्रवार, 31 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा. पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे है.

IND vs ENG 4th T20: इंग्लैंड ने राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 में टीम इंडिया को 26 रनों से शिकस्त दी. अब भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार, 31 जनवरी को चौथा टी20 मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. हालांकि, पुणे में खेले जाने वाले चौथे टी20 में अगर टीम इंडिया को बाजी मारनी है तो फिर उसे 5 सवालों के जवाब तलाशने होंगे. 

क्या ध्रुव जुरेल पर फिर करना चाहिए भरोसा? 

रिंकू सिंह के चोटिल होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को सात नंबर पर मौका दिया गया था. जुरेल दूसरे और तीसरे टी20 में टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन दोनों ही मौकों पर वह फेल रहे. ऐसे में अब कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ध्रुव जुरेल पर फिर से भरोसा करना चाहिए या नहीं?

तेज रफ्तार के सामने संजू सैमसन की कमजोरी

दक्षिण अफ्रीका में तीन शतक लगाने वाले संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ तीनों मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. तेज रफ्तार के सामने संजू सैमसन की कमजोरी साफ दिख रही है. सैमसन की खराब फॉर्म चौथे टी20 मैच से पहले भारतीय टीम प्रबंधन की चिंता का सबब होगा. मौजूदा सीरीज में उनका स्कोर 26, 05 और 03 रहा है, जो चिंता की बात है. वह 145 किमी की रफ्तार से अधिक वाली गेंदों का सामना नहीं कर पा रहे हैं. इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड 145 से 155 किमी की रफ्तार से गेंद डालते हैं, जिनकी गति सैमसन के लिये परेशानी का कारण बन गई है. 

क्या रमनदीप सिंह को देना चाहिए मौका? 

रिंकू सिंह की कमर की तकलीफ के कारण सातवें नंबर पर ध्रुव जुरेल को उतारा गया, लेकिन वह इस फॉर्मेट में फिट नहीं हो पा रहे. ऐसे में कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव को सोचना होगा कि क्या अब रमनजीप सिंह को मौका देना चाहिए. रमनदीप सिंह एक फिनिशर होने के साथ बेहतर तेज गेंदबाज हैं. 

शिवम दुबे को अंतिम ग्यारह में करें शामिल? 

भारत का मिडिल ऑर्डर इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद को नहीं खेल पा रहा है. वहीं शिवम दुबे, जिन्हें नितीश रेड्डी के चोटिल होने पर टीम में जगह मिली है, उन्हें मौका देना बनता है. दुबे स्पिन के सामने बड़े बड़े छक्के लगाने में माहिर हैं. ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दुबे को मौका मिलता है या नहीं.

शमी की जगह अर्शदीप सिंह? 

तीसरे टी20 में लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रेस्ट दिया गया था. नतीजन टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी. ऐसे में अब एक सवाल यह भी है कि क्या अर्शदीप सिंह को मोहम्मद शमी की जगह वापस लाया जाए. मोहम्मद शमी काफी समय बाद टीम में लौटे हैं और राजकोट में उन्होंने अच्छी वापसी की. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget