एक्सप्लोरर

8 गेंद में 6 विकेट... दो ओवर में दो हैट्रिक! इस क्रिकेटर ने किया चमत्कार, जानिए कैसे

इंग्लैंड के क्लब क्रिकेट में किशोर साधक ने वो कारनामा कर दिखाया जो क्रिकेट इतिहास में गिने-चुने मौकों पर ही हुआ है. 8 गेंदों में 6 विकेट, दो ओवर में दो हैट्रिक लेकर उन्होंने सबको हैरान कर दिया है.

क्रिकेट में रोज नए रिकॉर्ड बनते हैं, लेकिन जो करिश्मा इंग्लैंड में भारतीय मूल के स्पिनर किशोर कुमार साधक ने किया, वो शायद सालों तक दोहराया नहीं जाएगा. टू काउंटीज चैंपियनशिप डिविजन सिक्स के एक मुकाबले में किशोर ने एक ही मैच में लगातार दो ओवर में दो हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में 6 विकेट चटका दिए जिसमें 5 बोल्ड और 1 कैच आउट था. अपनी इस शानदार गेंदबाजी के दम पर किशोर ने अपनी टीम इप्सविच और कोलचेस्टर क्रिकेट क्लब को जीत दिला दी.

किशोर ने कर दिया ऐसा कारनामा

5 जुलाई को केसग्रेव क्रिकेट क्लब के खिलाफ खेले गए इस मैच में किशोर ने 6 ओवर फेंके और अपने इस स्पेल में उन्होंने सिर्फ 21 रन देकर 6 विकेट चटका डाले. उनका स्पैल क्लब क्रिकेट के इतिहास में दर्ज होने लायक था. सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने अपने चौथे ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर हैट्रिक ली, उसके बाद उन्होंने अपने अगले यानी पांचवें ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर विकेट लेकर एक और हैट्रिक अपने नाम कर ली.

इस दौरान पांच बल्लेबाजों को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया और एक बल्लेबाज को कैच आउट कराया. उनके शिकार बने छह में से पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले ही आउट हो गए.

बल्ले से भी किया प्रदर्शन

केसग्रेव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इप्सविच और कोलचेस्टर क्रिकेट क्लब को 139 रन का लक्ष्य दिया था. किशोर ने बल्ले से भी अपनी टीम को जीत दिलाने में मदद की. उन्होंने नाबाद 14 रन की पारी खेली, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था. उनकी टीम ने ये लक्ष्य सिर्फ 21 ओवर में हासिल कर लिया और मैच 7 विकेट से अपने नाम किया.

गेंदबाजी और बल्लेबाजी के अलावा किशोर फील्डिंग में भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने एक बल्लेबाज जसकरण सिंह को रन आउट करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे उनका ऑलराउंड प्रदर्शन और भी प्रभावशाली बन गया.

"मैं आसमान में उड़ रहा था..." 

मैच के बाद किशोर साधक ने बीबीसी एसेक्स के 'Around the Wicket' शो में बातचीत के दौरान कहा, "जब मैंने देखा कि बल्लेबाज आउट हो गया है, तो मैं सचमुच खुद को आसमान में उड़ता हुआ महसूस कर रहा था. इतने सारे फोन कॉल्स आए कि यकीन नहीं हो रहा था. मैच के बाद हम सब एक रेस्टोरेंट गए, खाना खाया, ड्रिंक्स एन्जॉय की और दो-ढाई घंटे वो पल जिया जो कभी नहीं भूलूंगा."

हालांकि इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भी किशोर टीम में अपनी जगह को लेकर निश्चिंत नहीं हैं. उन्होंने कहा, "टीम में बहुत से बेहतरीन खिलाड़ी हैं. इसलिए मैं ये नहीं कह सकता कि मैं प्लेइंग इलेवन में पहली पसंद हूं. मैं दावेदार जरूर हूं, लेकिन अभी भी जगह पक्की नहीं है."

किशोर का रिकॉर्ड खास क्यों?

क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले भी एक ही मैच में दो हैट्रिक ली जा चुकी हैं. 2017 में मिशेल स्टार्क ने शेफील्ड शील्ड मैच में और 1912 में जिमी मैथ्यूज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था, लेकिन फर्क ये है कि उनके दोनों हैट्रिक दो अलग-अलग पारियों में ली गई थी. जबकि किशोर ने एक ही पारी में लगातार दो ओवर में दो हैट्रिक लेकर एक अनोखा और अब तक का सबसे अलग रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 5th T20I Live Score: हैमिलटन में आज है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20 मैच, जानिए कितने बजे होगा टॉस
Live: हैमिलटन में आज है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20 मैच, जानिए कितने बजे होगा टॉस
आज ग्लेन फिलिप्स के निशाने पर 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, बनेंगे शतकों के नए बादशाह
आज ग्लेन फिलिप्स के निशाने पर 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, बनेंगे शतकों के नए बादशाह
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
विजय हजारे ट्रॉफी में होगी रोहित शर्मा की वापसी, जानें कितने मैच खेलेंगे?
विजय हजारे ट्रॉफी में होगी रोहित शर्मा की वापसी, जानें कितने मैच खेलेंगे?

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
Azam Khan Arrest Live: गजियाबाद कोर्ट पहुंचे आजम खान, थोड़ी देर में होगी सुनवाई; ED ने किया था गिरफ्तार
गजियाबाद कोर्ट पहुंचे आजम खान, थोड़ी देर में होगी सुनवाई; ED ने किया था गिरफ्तार
इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान में मार्च, BJP दिल्ली में कहां कर रही प्रदर्शन?
इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान में मार्च, BJP दिल्ली में कहां कर रही प्रदर्शन?
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
'हिंदुस्तान को भी पाकिस्तान बना दिया', इमरान मसूद का PM मोदी पर बड़ा हमला
'हिंदुस्तान को भी पाकिस्तान बना दिया', इमरान मसूद का PM मोदी पर बड़ा हमला
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
Mixer Grinder Cleaning Tips: क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
Embed widget