एक्सप्लोरर

Kieron Pollard: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की मदद करेंगे कीरोन पोलार्ड, कोचिंग स्टाफ में निभाएंगे यह अहम जिम्मेदारी

Kieron Pollard In England Coaching Staff: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को अपना असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है.

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड की मदद करेंगे. उन्हें इस टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड का असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया है. कोचिंग स्टाफ में पोलार्ड के होने से इंग्लैंड टीम को स्थानीय परिस्थितियों का ज्यादा बेहतर फायदा उठाने में मदद मिलेगी.

दरअसल अगला टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और अमेरिका में ही होना है. ऐसे में इंग्लैंड को एक ऐसे टी20 स्पेशलिस्ट को अपनी कोचिंग स्टाफ में जगह देनी थी जो यहां के स्थानीय हालातों में विशेषज्ञता रखता हो. यहां कीरोन पोलार्ड से बेहतर टी20 स्पेशलिस्ट फिलहाल और कोई नहीं हो सकता था.

टी20 के बड़े खिलाड़ी
पोलार्ड वेस्टइंडीज की उस टीम का हिस्सा रहे हैं, जिसने 2012 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था. वह टी20 वर्ल्ड कप 2021 में विंडीज टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. उन्होंने विंडीज के लिए कुल 101 टी20 इंटरनेशनल खेले. वह इंटरनेशनल क्रिकेट से तो रिटायर हो चुके हैं लेकिन अभी भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में हाथ आजमाते दिख जाते हैं.

पोलार्ड ने हाल ही में अबुधाबी टी10 लीग में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था. वह अपनी टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स को कैरेबियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल तक लेकर गए थे. वह इंटरनेशनल लीग टी20 में मुंबई इंडियंस अमीरात की कप्तानी भी करते हैं. इसके साथ ही वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच भी हैं.

टी20 और वनडे में फ्लॉप हो रही इंग्लैंड की टीम
वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरेगी. टी20 चैंपियन इंग्लैंड फिलहाल सफेद गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट के दोनों फॉर्मेट में फ्लॉप हो रही है. वर्ल्ड कप 2023 में वह अपने 9 में से महज 3 मैच जीत सकी थी. जैसे-तैसे वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई कर सकी थी. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में भी उसे हार का सामना करना पड़ा है.

कब खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप 2024?
अगला टी20 वर्ल्ड कप आपीएल 2024 के ठीक बाद खेला जाएगा. 4 से 30 जून के बीच में यह टूर्नामेंट आयोजित होना है. इस दौरान सभी मुकाबले सात कैरेबियाई और तीन अमेरिकी वेन्यू पर खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें...

Ishan Kishan: ईशान किशन ने क्यों किया दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज से हटने का फैसला? यहां समझें पूरा माजरा

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
IND vs NZ 1st ODI Highlights: ऑकलैंड में भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया; कोहली ने जड़ी फिफ्टी
Highlights: ऑकलैंड में भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया; कोहली ने जड़ी फिफ्टी
कोहली की फिफ्टी, पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत; 5 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
कोहली की फिफ्टी, पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत; 5 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
विराट कोहली ने बनाया ऐसा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', अगले 100 साल भी नहीं टूट पाएगा
विराट कोहली ने बनाया ऐसा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', अगले 100 साल भी नहीं टूट पाएगा

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget