एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में बगैर प्रैक्टिस सेशन के खेली इंग्लैंड, टीम के पूर्व कप्तान ने खोला अंदर का राज

IND vs ENG ODI Match: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने 4-1 से और वनडे में 3-0 से हार का सामना किया.

Kevin Pietersen Slams England: इंग्लैंड ने 5 मैचों की टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा किया. इंग्लिश टीम को दोनों ही सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. इस दौरे की शुरुआत 22 जनवरी से हुई और आखिरी मुकाबला 12 फरवरी को खेला गया. वनडे सीरीज में भारत ने इंग्लैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप किया. इस क्लीन स्वीप के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने बड़ा राज खोलते हुए बताया कि टीम बगैर अभ्यास सेशन के ही वनडे सीरीज खेल रही थी. 

एक्स पर एक पोस्ट के जरिए पीटरसन ने बताया कि टी20 सीरीज और पहले वनडे में हारने के बाद इंग्लिश टीम ने अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला गया था. इसके बाद कटक और अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के आखिरी दो वनडे मैचों की लिए इंग्लैंड टीम ने प्रैक्टिस नहीं की. पीटरसन ने बताया कि नागपुर वनडे के बाद सिर्फ जो रूट अभ्यास करते हुए दिखाई दिए थे. 

केविन पीटरसन ने लिखा, "मुझे खेद है, लेकिन मैं इस बात से बिल्कुल चकित हूं कि पहला वनडे हारने और टी20 सीरीज हारने के बाद से इंग्लैंड ने एक भी टीम का प्रैक्टिस सेशन आयोजित नहीं किया. ऐसा कैसे हो सकता है? वाकई में कैसे? मेरा मानना ​​है कि नागपुर के बाद जो रूट इस सीरीज में नेट करने वाले इकलौते खिलाड़ी थे. इस ग्रह पर एक भी खिलाड़ी ऐसा नहीं है जो ईमानदारी से कह सके कि हारने के बाद बिना अभ्यास के वो सुधार कर लेगा."

पीटरसन ने आगे लिखा, "इंग्लैंड की टीम में एक भी खिलाड़ी ऐसा नहीं हो सकता जो भारत छोड़कर विमान में बैठ सके और खुद से कह सके कि उन्होंने इंग्लैंड को जीत दिलाने के लिए हर कोशिश की और इसके लिए मैं वाकई में आज शाम बहुत ज्यादा दुखी हूं. हारना ठीक है अगर आप हर दिन सुधार करने के लिए अपना बेस्ट दे रहे हैं और अगर इंग्लैंड ने सीरीज के दौरान अभ्यास नहीं किया तो उन्होंने कोशिश नहीं की. किसी भी इंग्लैंड फैन के लिए दिल तोड़ देने वाला."

 

ये भी पढ़ें...

चैंपियंस ट्रॉफी में भी ऋषभ पंत को नहीं मिलेगी जगह, गर्म करनी पड़ेगी बेंच! गौतम गंभीर ने कर दिया साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget