एक्सप्लोरर

पार्थिव पटेल ने रिषभ पंत का किया समर्थन, कहा- 'विचारों से दूर रहो'

पार्थिव ने पंत का समर्थन करते हुए कहा कि जब टीम प्रबंधन और चयनकर्ता आपके साथ हैं तो बाहर कोई क्या कह रहा है, वो मायने नहीं रखता. यह सिर्फ मौजूदा पल में रहने और अपने आप को व्यक्त करने की बात है.

भारतीय टीम के विकेटकीपर रिषभ पंत के लिए ये साल करो या मरो जैसा होगा. पंत पिछले साल ट्रोल की लिस्ट में सबसे ऊपर थे. कारण था उनका खराब फॉर्म और खराब विकेटकीपिंग स्किल्स. पंत ने हालांकि साल का अंत अच्छे ढंग से किया लेकिन आनेवाला समय उनके लिए काफी अहम होने वाला है. क्योंकि इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप भी होना है. ऐसे में पंत को टीम इंडिया के विकेटकीपर के रूप में प्रबल दावेदार देखा जा रहा है. पंत को फिलहाल कई क्रिकेटर्स समर्थन कर रहे हैं और अब इस लिस्ट में पार्थिव पटेल भी जुड़ चुके हैं. भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके सीनियर विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने आलोचनाओं का शिकार हो रहे युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत का समर्थन किया है और कहा है कि एक-दो पारियां उनके प्रति बनाए गए विचारों को बदल सकती हैं और उन्हें जरूरी आत्मविश्वास दे सकती हैं. पार्थिव इस समय रणजी ट्रॉफी में गुजरात के लिए खेल रहे हैं. गुजरात और बंगाल के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुक्रवार से रणजी ट्रॉफी मैच खेला जाना है. मैच से पहले गुरुवार को पार्थिव ने कहा, "जब टीम प्रबंधन और चयनकर्ता आपके साथ हैं तो बाहर कोई क्या कह रहा है, वो मायने नहीं रखता. यह सिर्फ मौजूदा पल में रहने और अपने आप को व्यक्त करने की बात है." पार्थिव ने कहा, "वह अच्छा कर रहे हैं इसलिए उनको लेकर चर्चा हो रही है. पिछली सीरीज में उन्होंने अच्छा किया है. उनके पास प्रतिभा है और टीम उन्हें जरूरी आत्मविश्वास दे रही है." पार्थिव को लगता है कि दबाव के कारण पंत और बेहतर होंगे लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा. उन्होंने कहा, "अगर आप भारत के लिए खेल रहे हैं तो दबाव तो होगा. अलग-अलग स्थिति में हर खिलाड़ी के ऊपर दबाव होता है. दबाव में आपकी काबिलियित निखर कर आती है. विंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्होंने अच्छा किया. आप देख सकते हैं कि मैदान पर वह लुत्फ ले रहे हैं. जब वह इस दबाव की स्थिति से बाहर निकलेंगे तो वो एक बेहतर खिलाड़ी बनेंगे." विकेटीपर ने कहा, "हमने आईपीएल से ज्यादा दबाव वाले मैच नहीं देखें होंगे. आज के युवा खिलाड़ियों को बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलने का फायदा मिलता है. जब आप खराब फॉर्म से जूझ रहे हो तो आपको सभी उपदेश देते हैं लेकिन यह उपदेशों से दूर रहकर अपने खेल पर ध्यान देने की बात है." पार्थिव से पूछा गया कि विकेट के पीछे कौन सर्वश्रेष्ठ है तो उन्होंने कहा, "रिद्धिमान साहा. इसमें कोई शक नहीं है. वह मैदान पर उर्जा लेकर आते हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि वह विश्व में मौजूदा समय में सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
LIVE: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget