एक्सप्लोरर

IPL 2020: इंडिया के सबसे दिग्गज खिलाड़ी का चौंकाने वाला बयान, कहा- इसलिए आईपीएल नहीं खेलें भारतीय क्रिकेटर्स

IPL 2020: इंडियन टीम इस वक्त न्यूजीलैंड दौरे पर है. इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 29 फरवरी से शुरू हो रहा है.

IPL 2020: टीम इंडिया के खिलाड़ी इस वक्त करीब 50 दिन के न्यूजीलैंड दौरे पर हैं. न्यूजीलैंड दौरे से आने के बाद इंडियन क्रिकेटर्स को 29 मार्च से 56 दिन तक चलने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में हिस्सा लेना है. टीम इंडिया बिजी शेड्यूल को देखते हुए वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल में हिस्सा नहीं लेने की सलाह दी है.

पिछले साल आईपीएल के बाद से ही टीम इंडिया के खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी व्यस्त रहे हैं. इसी को देखते हुए कपिल देव ने कहा, ''अगर आपको लगता है कि थक गया हूं तो मत खेलो आईपीएल. आप वहां (आईपीएल में) अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं. इसलिए अगर आपको लगता है कि आप थक गए हैं तो आप आईपीएल के दौरान हमेशा ब्रेक ले सकते हैं. जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं तो फिर अलग भावना होनी चाहिए."

उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी अपने देश के लिए खेल रहे होते हैं तो उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत होती है. कपिल देव ने कहा है कि देश के लिए खेलने से समझौता नहीं करना चाहिए क्योंकि खिलाड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने में बहुत अधिक ऊर्जा लगाते हैं.

16 साल के अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेलने वाले पूर्व कप्तान ने कहा कि जब वे खेलते थे तो उन्हें भी थकान महसूस होती थी. कपिल ने कहा, "कई बार, हां. जब आप एक सीरीज में खेलते रहते हैं और उस समय थकान महसूस करते हैं जब आप रन नहीं बना रहे होते हैं या विकेट नहीं ले रहे होते हैं. लेकिन जब आप ऐसा करते हैं तो कभी नहीं थकते हैं. आप सात विकेट लेते हैं और एक दिन में 20-30 ओवर गेंदबाजी करते हैं."

इंडियन क्रिकेटर्स को नहीं मिली फुर्सत

बता दें कि पिछले साल आईपीएल के बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड में वनडे वर्ल्ड कप खेला. वर्ल्ड कप के तुरंत बाद इंडियन टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गई. उसके बाद इंडिया ने घर में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली. इसके तुरंत बाद वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज हुई. फिर इंडिया ने पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में वनडे सीरीज खेली और उसके बाद करीब 40 दिन से इंडियन खिलाड़ी न्यूजीलैंड दौरे पर हैं.

Watch: शेफाली वर्मा ने दो गेंदों पर जड़े ऐसे छक्के, हैरान रह गई गेंदबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: वैभव-अभिषेक की धुआंधार बल्लेबाजी, 14 गेंदों में बना दिए 50 रन
LIVE: वैभव-अभिषेक की धुआंधार बल्लेबाजी, 14 गेंदों में बना दिए 50 रन
अर्शदीप सिंह ने की 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की बराबरी, NZ के खिलाफ तीसरे टी20 में रचा इतिहास
अर्शदीप सिंह ने की 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की बराबरी, NZ के खिलाफ तीसरे टी20 में रचा इतिहास
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
IND vs NZ 3rd T20: तीसरे टी20 में गरजा मिचेल और बेवब्स का बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य
तीसरे टी20 में गरजा मिचेल और बेवब्स का बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget