एक्सप्लोरर

पाकिस्तान पर हमला और आतंकवाद का बदला...? पहलगाम आतंकी हमले पर आग बबूला हुए कपिल देव

Kapil Dev Reaction On Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कपिल देव ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ जो भी फैसला ले, वो सरकार के साथ हैं.

Kapil Dev On Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देश के लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है. कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार, 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद देश-दुनिया के सभी बड़े नेताओं ने इस हमले की निंदा की है. वहीं भारतीय क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों ने भी इस हमले के खिलाफ विरोध जाहिर किया. वहीं वर्ल्ड कप विजेता कपिल देव ने भी कड़े शब्दों में पहलगाम में हुए हमले की निंदा की है.

कपिल देव ने आतंकी हमले पर क्या कहा?

कपिल देव ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा कि 'वो भारत सरकार के हर फैसले में साथ हैं. देश पाकिस्तान के साथ जो भी करेगा, अच्छा करेगा'. केवल कपिल देव ही नहीं, भारत का हर शख्स इस वक्त पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठा रहा है. पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद ने भी कहा कि जो हुआ, वो दर्भाग्यपूर्ण है. पुलेला गोपीचंद ने भी सरकार का समर्थन करते हुए कहा कि इस मामले से सरकार सख्ती से निपट रही है. साथ ही कहा कि इस हमले के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए.

पहलगाम आतंकी हमला

कश्मीर घाटी में हुए पहलगाम आतंकी हमले ने हर भारतीय को झकझोर दिया. इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई. इस हमले के बाद से ही पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश का माहौल है. वहीं भारत सरकार भी पाकिस्तान के खिलाफ कठोर एक्शन ले रही है. भारत सरकार का सबसे बड़ा फैसला सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करना है. इसके साथ ही सरकार ने पाकिस्तानी वीजा भी रद्द कर दिया है. भारत सरकार ने बाघा-अटारी बॉर्डर भी बंद कर दिया है. भारत सरकार ने पाकिस्तान से आयात पर भी बैन लगा दिया है.

पहलगाम हमले पर केवल कपिल देव ही नहीं, बल्कि सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक और मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी जैसे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भी निंदा की है और इस घटना पर दुख जताया. साथ ही सरकार से स्ट्रिक्ट एक्शन लेने की भी मांग रखी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
LIVE: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget