एक्सप्लोरर

Kane Williamson Century: केन विलियमसन ने शतक जड़ रचा इतिहास, कई बड़े रिकॉर्ड किए ध्वस्त; 147 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Kane Williamson: केन विलियमसन ने एक बार फिर क्रिकेट जगत में अपनी छाप छोड़ी है. हैमिल्टन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़कर उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

Kane Williamson Test Centuries Records: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका तीसरा टेस्ट मैच सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया. यह उनके टेस्ट करियर का 33वां शतक है.

खास बात यह है कि विलियमसन टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में एक ही मैदान पर लगातार 5 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा वह सबसे तेज 33वां टेस्ट शतक लगाने के मामले में तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. विलियमसन न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.

एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा लगातार टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने विलियमसन
केन विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही विलियमसन एक ही मैदान पर लगातार 5 शतक लगाने वाले टॉप खिलाड़ी बन गए. विलियमसन ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 200 रन, 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 104 रन, 2020 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 251 रन, 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 133 रन और अब 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के सेडॉन पार्क मैदान पर 156 रन बनाए हैं. सेडॉन पार्क में यह विलियमसन का सातवां टेस्ट शतक है.

खिलाड़ी लगातार शतक मैदान
केन विलियमसन 5
सेडॉन पार्क, हैमिल्टन
महेला जयवर्धने 4 कोलंबो, एसएससी
डॉन ब्रैडमैन 4
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
माइकल क्लार्क 4
एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड
डेनिस क्रॉम्पटन 4 ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
मार्टिन क्रो 4
बेसिन रिजर्व्स, वेलिंगटन
सुनील गावस्कर 4
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
जैक कैलिस 4
किंग्समीड स्टेडियम, डरबन
मिसबाह-उल-हक 4
ज़ायेद क्रिकेट स्टेडियम, अबु धाबी
गैरी सोबर्स 4 किंग्स्टन, जमैका

सबसे तेज 33 टेस्ट शतक
केन विलियमसन सबसे तेज 33 टेस्ट शतक लगाने के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. उनसे पहले रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर टॉप दो में हैं. विलियमसन के बाद यूनुस खान और स्टीव स्मिथ का नंबर आता है. केन विलियमसन ने 186वीं टेस्ट पारी में अपना 33वां टेस्ट शतक पूरा किया है.

खिलाड़ी टेस्ट पारी शतक
रिकी पोंटिंग 178वीं 33वां
सचिन तेंदुलकर 181वीं 33वां
केन विलियमसन 186वीं 33वां
यूनुस खान 194वीं 33वां
स्टीव स्मिथ 199वें 33वां

न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा शतक
केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड में 20 टेस्ट शतक लगाकर घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है. उनके बाद रॉस टेलर और जॉन राइट का नंबर आता है. इसके साथ ही, उन्होंने न्यूजीलैंड में सभी फोर्मट्स में 24 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी रॉस टेलर के साथ साझा किया है.

खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत शतक
केन विलियमसन 105* 186 9276 54.88 33
रॉस टेलर 112 196 7683 44.66 19
मार्टिन क्रो 77 131 5444 45.36 17
टॉम लैथम 88* 158 5834 38.38 13
जॉन राइट 82 148 5334 37.82 12

यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया नया रिकॉर्ड; कर ली कपिल देव की बराबरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget