एक्सप्लोरर

SL vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाज ने रचा इतिहास, 147 साल में पहली बार हुआ ऐसा

SL vs BAN: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाज कामिंडु मेंडिस ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसे अब तक कोई हासिल नहीं कर पाया था.

SL vs BAN: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश केवल 47 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी है और उन्हें जीत के लिए अभी 464 रन की जरूरत है. इस बीच श्रीलंकाई बल्लेबाज कामिंडु मेंडिस ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, जिसे 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक कोई हासिल नहीं कर पाया था.

श्रीलंकाई बल्लेबाज ने रच दिया इतिहास

श्रीलंकाई टीम पहली पारी में केवल 57 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी, तब सातवें नंबर पर कामिंडु मेंडिस बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरे. उन्होंने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 102 रन बनाए और धनंजय डी सिल्वा के साथ 202 रन की साझेदारी की. दूसरी पारी में मेंडिस को आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया और इस बार उन्होंने 164 रन की पारी खेली. इसी के साथ कामिंडु मेंडिस टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 7 या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए दोनों पारियों में शतक लगाया हो. इसके अलावा मेंडिस ऐसे पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी भी बन गए हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर की पहली तीनों पारियों अर्धशतक लगाया है. उन्होंने अपनी डेब्यू पारी में भी 61 रन बनाए थे.

उनके अलावा धनंजय डी सिल्वा ने भी दोनों पारियों में शतकीय पारी खेली है. मेंडिस और डी सिल्वा, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसी केवल तीसरी जोड़ी बन गई है जिन्होंने किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया हो. उनसे पहले ग्रेग और इयान चैपल ने 1974 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया था. वहीं 2014 में मिसबाह उल-हक और अज़हर अली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाने की उपलब्धि हासिल की थी. मेंडिस और डी सिल्वा के बीच पहली पारी में 202 रन और दूसरी पारी में 173 रन की साझेदारी हुई.

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश टेस्ट मैच का हाल

श्रीलंका ने पहली पारी में खेलते हुए 280 रन बनाए थे, वहीं बांग्लादेश पहली पारी में केवल 188 रन पर सिमट गई थी. श्रीलंका ने तीसरी पारी में कामिंडु मेंडिस और धनंजय डी सिल्वा के शतक और करुणारत्ने के अर्धशतक की बदौलत 418 रन बना डाले. अब बांग्लादेश अपनी दूसरी पारी में 47 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी है और उन्हें जीत के लिए 464 रन की जरूरत है.

यह भी पढ़ें:

जीती हुई बाज़ी हारी लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान ने अंतिम ओवरों में पलट दिया मैच; बेकार गई पूरन की तूफानी पारी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget