एक्सप्लोरर

जस्टिन लेंगर बन सकते हैं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के नए कोच

बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम एक बार फिर से एकजुट होने का प्रयास कर रही है. विवाद से उबरकर ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड टीम के नए कोच और कप्तान की तलाश कर रही है.

लंदन/मेलबर्न: बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम एक बार फिर से एकजुट होने का प्रयास कर रही है. विवाद से उबरकर ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड टीम के नए कोच और कप्तान की तलाश कर रही है.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी जस्टिन लेंगर टीम के कोच का पद संभाल सकते हैं. इससे पहले कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट के बैन के बाद टीम के कोच डैरन लेहमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

स्मिथ ने माना था कि बॉल टेम्परिंग मामले की जानकारी टीम मैनेजमेंट को थी. कोच टीम मैनेजमेंट का अहम हिस्सा होता है. इसके बाद सीए के सीईओ जेम्स सदरलैंड पूरे मामले की जांच के लिए साउथ अफ्रीका पहुंचे थे. सदरलैंड ने वार्नर और स्मिथ को दोषी बताया था लेकिन लेहमन को उन्होंने क्लीन चिट दे दिया था. इस लेकर सदरलैंड की काफी आलोचना हुई थी.

बीबीसी ने वेस्ट ऑस्ट्रेलियन के हवाले से कहा कि सीए शुक्रवार को होने वाली बोर्ड की बैठक में लेंगर की नियुक्ति पर अपनी मुहर लगाएगा. हालांकि सीए ने इसका खंडन किया है और कहा है कि लेहमन के उत्तराधिकारी का फैसला शुक्रवार को होने वाली बैठक में ही लिया जाएगा और फिलहाल लेंगर की नियुक्ति की कोई पुष्टि नहीं है.

सीए के प्रवक्ता ने कहा, "अभी कोई नियुक्ति नहीं हुई है और ना ही किसी उम्मीदवार के नाम पर बोर्ड ने अपनी मुहर लगाई है. हमें ऐसी उम्मीद है कि इस बैठक के बाद नए कोच की नियुक्ति की जाएगी."

47 साल के लेंगर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और पर्थ स्कॉचर्स के कोच हैं. लेंगर 2016 में वेस्टइंडीज में दौरे पर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच थे और उन्हें हमेशा लेहमन का उत्तराधिकारी माना जाता रहा है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान
बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget