एक्सप्लोरर

स्टीव स्मिथ को लगा बड़ा झटका, कोच लैंगर ने दे दिया बहुत बड़ा बयान

आस्ट्रेलिया के नये कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम ने केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ की घटना से पहले ‘बिगड़ैल बच्चों’ जैसा व्यवहार किया और स्टीव स्मिथ इस स्थिति से निबटने के लिये दमदार कप्तान साबित नहीं हुए.

नई दिल्ली/सिडनी: आस्ट्रेलिया के नये कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम ने केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ की घटना से पहले ‘बिगड़ैल बच्चों’ जैसा व्यवहार किया और स्टीव स्मिथ इस स्थिति से निबटने के लिये दमदार कप्तान साबित नहीं हुए.

स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट तीनों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने में भूमिका होने के कारण प्रतिबंधित किया गया है.

लैंगर ने ब्रिटिश स्काई टीवी से कहा,‘‘एक समय विरोधी टीमें हमें इसलिए पसंद नहीं करती थी क्योंकि हम वास्तव में बहुत अच्छी और कड़ी क्रिकेट खेलते थे. हम कुशल थे और हमने कई मैच जीते.’’

उन्होंने कहा , ‘‘अगर आपका प्रतिद्वंद्वी अच्छा है तो विरोधी टीम आपको पसंद नहीं करेगी लेकिन पिछले 12 महीनों के दौरान काफी कुछ गलत हुआ और खिलाड़ियों ने बिगड़ैल बच्चों की तरह व्यवहार किया.’’

लैंगर ने कहा कि गेंद से छेड़छाड़ विवाद से वह सकते में पड़ गये थे. उनसे पूछा गया कि पिछली टीमों और स्मिथ की टीम में क्या अंतर था तो उन्होंने कप्तानी पर उंगली उठायी.

उन्होंने कहा , ‘‘मुझे लगता है कि स्टीव स्मिथ अपनी नेतृत्वक्षमता में पर्याप्त दमदार नहीं थे. लेकिन वह क्रिकेट को दिलोजान से चाहता है, कड़ी मेहनत करता है और बहुत अच्छा इंसान है. इसमें कोई संदेह नहीं.’’

टीम के नए कोच जस्टिन लैंगर के इस बयान से स्टीव स्मिथ के लिए टीम में वापसी की राह आसान नहीं है. लगभग एक साल बाद स्मिथ को नेशनल टीम में वापसी करनी है. लेकिन अब कोच के इस सख्त रवैये से लगता है कि स्मिथ को बहुत मुश्किल कसौटी पर खरा उतरना होगा. तब ही टीम में वापसी की उम्मीदें बन सकती है.

क्योंकि जस्टिन लैंगर के हाथ में अब अगले साल होने वाले विश्वकप से पहले एक साल का समय भी नहीं बचा है. ऐसे में अगले विश्वकप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन कैसा होगा ये अगले एक साल में साफ हो जाएगा और अगर लैंगर के नेतृत्व में खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम इस दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करती है तो फिर स्मिथ के लिए वापसी के दरवाज़े बंद हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण तय? अतुल वासन ने चुने 5 पेसर
2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण तय? अतुल वासन ने चुने 5 पेसर
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
187 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा आसान, फिनले बीन ने मुश्किल में दिलाई यॉर्कशायर को जीत
187 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा आसान, फिनले बीन ने मुश्किल में दिलाई यॉर्कशायर को जीत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget