एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: जो रूट ने दी बैजबॉल की कुर्बानी, फिफ्टी जड़कर किया धमाका

IND Vs ENG: जो रूट इस सीरीज में बड़ा स्कोर नहीं बना पा रहे थे. लेकिन रूट को आखिरकार भारत के खिलाफ कामयाबी मिल गई.

IND Vs ENG: भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जो रूट ने आखिरकार बुरी फॉर्म से छुटकारा पा लिया है. जो रूट ने रांची टेस्ट की पहली पारी में इस सीरीज में पहली बार 50 का आंकड़ा पार किया. हालांकि फॉर्म में वापसी करने के लिए जो रूट ने बैजबॉल की कुर्बानी दी है. लेकिन मुश्किल हालात के बीच जो रूट ने इंग्लैंड की पारी को संभाला है और वह खबर लिखे जाने तक मजबूती के साथ क्रीज पर डटे हुए हैं.

इंग्लैंड के सबसे कामयाब बल्लेबाज जो रूट को फॉर्म में वापसी करने के लिए बैजबॉल को छोड़ना पड़ा. इस सीरीज की 7वीं पारी में पहली बार जो रूट ने फिफ्टी लगाई है. इस मैच से पहले तक रूट ने सीरीज में 12 के औसत से रन बनाए और उनका उच्च स्कोर महज 29 रन था. खबर लिखे जाने तक जो रूट ने 146 गेंद में 62 रन बनाए हैं. जो रूट की पारी में 6 चौके शामिल हैं और वह सिर्फ 42 के स्ट्राइक रेट से ही बल्लेबाजी कर रहे हैं. 

इंग्लैंड के सामने करो या मरो की स्थिति

डीविलयर्स ने भी जो रूट की पारी को सराहा है. डीविलियर्स का मानना है कि जो रूट जिस तरीके से खेल रहे हैं टेस्ट मैच जीतने के लिए वही कारगर है. डीविलियर्स ने कहा, ''यह जो रूट आपके सामने हैं. जो रूट का तरीका ही आपको टेस्ट में जीत दिलाता है. बाकी लोगों को बैजबॉल खेलने दीजिए. हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी रही है. लेकिन इंग्लैंड ने भी जोरदार वापसी की है. यह एक अच्छे की ओर मैच आगे बढ़ रहा है.''

बता दें कि इंग्लैंड ने रांची टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन डेब्यू कर रहे आकाशदीप ने इंग्लैंड का यह फैसला गलत साबित कर दिया. इंग्लैंड ने 112 के स्कोर पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद रूट ने फोक्स के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाला. इंग्लैंड के लिए इस सीरीज में करो या मरो की स्थिति है. इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मुकाबला तो जीत लिया था. लेकिन इंग्लैंड ने दूसरा और तीसरा टेस्ट गंवा दिया है. फिलहाल इंग्लैंड 5 मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट सीरीज से बाहर हुए शाई होप, स्टार बॉलर ने भी वेस्टइंडीज को दिया झटका
टेस्ट सीरीज से बाहर हुए शाई होप, स्टार बॉलर ने भी वेस्टइंडीज को दिया झटका
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
पाकिस्तानी ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में रचा इतिहास
पाकिस्तानी ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में रचा इतिहास
Gautam Gambhir Birthday: भारतीय क्रिकेटरों ने लुटाया गौतम गंभीर पर प्यार, युवराज-इरफान ने भेजी शुभकामनाएं
भारतीय क्रिकेटरों ने लुटाया गौतम गंभीर पर प्यार, युवराज-इरफान ने भेजी शुभकामनाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget