एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: जो रूट से भी कम हैं टीम इंडिया के रन, दूसरे टेस्ट में झेलनी पड़ेगी भारी मुसीबत

IND Vs ENG: भारत को दूसरे टेस्ट में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा. भारत के पास फिलहाल बैटिंग लाइनअप में सिर्फ एक ही अनुभवी बल्लेबाज है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ने वाली हैं. 2 फरवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पूरी बैटिंग लाइनअप पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट भारी हैं. दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में मौजूद सभी खिलाड़ियों के खाते में कुल 10,726 टेस्ट रन हैं. वहीं जो रूट अकेले ही टेस्ट क्रिकेट में 11,447 रन बना चुके हैं. ऐसे में टीम इंडिया अनुभव के मामले में इंग्लैंड के सामने बुरी तरह से पिछड़ती हुई नज़र आ रही है.

टीम इंडिया के लिए मुश्किलें सीरीज की शुरुआत से पहले ही शुरू हो गई थीं. भारत के सबसे अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने निजी कारणों से सीरीज के शुरुआती दो मैचों से नाम वापस ले लिया. विराट कोहली के स्थान पर रजत पाटिदार को टीम में मौका दिया गया. पाटिदार ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू भी नहीं किया है.

पहले टेस्ट के बाद टीम इंडिया की मुश्किलों का सिलसिला और ज्यादा बढ़ गया है. टीम के दो और अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल और रवींद्र जडेजा दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. ये दोनों खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. सीरीज के बाकी बचे हुए मैचों में भी इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी होगी या नहीं इस पर अभी स्थिति साफ होना बाकी है.

युवाओं के भरोसे रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा सीरीज के दूसरे टेस्ट में पूरी तरह से युवा खिलाड़ियों के भरोसे हैं. टीम में रोहित शर्मा के अलावा आर अश्विन ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास 50 से ज्यादा टेस्ट खेलने का अनुभव है. टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट हैं. गिल ने अभी तक 21 टेस्ट खेले हैं.

अनुभव की कमी भारत के लिए दूसरे टेस्ट में बड़ी मुसीबत साबित हो सकती है. शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर पर आउट ऑफ फॉर्म होने की वजह से तलवार लटक रही है. वहीं रिप्लेसमेंट के तौर पर रजत पाटिदार और सरफराज खान को डेब्यू का मौका मिल सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड का फिर टूटा दिल; चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड का फिर टूटा दिल
फाइनल में दिखा ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, इंग्लैंड को 150 पर रोका; कौन जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब?
फाइनल में दिखा ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, इंग्लैंड को 150 पर रोका; कौन जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब?
देर रात तक जागना पड़ेगा... भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक जागना पड़ेगा... भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget