एक्सप्लोरर

Jaydev Unadkat: क्या कुलदीप यादव को रिप्लेस करने पर अतिरिक्त दबाव था? जयदेव उनादकट ने दिया यह जवाब

Mirpur Test: जयदेव उनादकट को 12 साल बाद टेस्ट टीम में मौका मिला था. उन्हें कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया गया था.

Jaydev Unadkat on Test Comeback: जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) को हाल ही में पूरे 12 साल बाद टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला था. वह बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का हिस्सा थे. उन्हें कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया गया था. कुलदीप यादव बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट के 'प्लेयर ऑफ दी मैच' रहे थे. ऐसे में जब उनादकट से पूछा गया कि पिछले मैच के हीरो रहे कुलदीप को रिप्लेस करने पर क्या वह अतिरिक्त दबाव महसूस कर रहे थे, तो उन्होंने ऐसे किसी भी तरह का दबाव होने से साफ इनकार कर दिया.

जयदेव उनादकट ने PTI से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं बिल्कुल दबाव में नहीं था. जब आप कुछ भी उम्मीद नहीं कर रहे हो और चीजें हो जाएं तो मैं इसे अपने संघर्ष के फल के तौर पर लेता हूं. मैं उस मैच में बस अपना पूरा योगदान देना चाहता था. अगर विकेट नहीं मिलता तो मेरी कोशिश दूसरे छोर से दबाव बनाने की होती. मेरे दिमाग में बस यही विचार चल रहा था.'

उनादकट ने कहा, 'मुझे मौका मिला क्योंकि टीम प्रबंधन ने मुझे पिच के अनुकूल पाया. पिच की कंडीशन बहुत हद तक राजकोट जैसी थी. वहां बहुत ज्यादा पेस नहीं था आपको लेंथ को हार्ड रख पिच से ज्यादा से ज्यादा बेहतर निकालने की कोशिश करनी थी. मैं जानता था कि अगर मैं अपनी मजबूती पर बना रहा तो चीजें मेरे पक्ष में आएंगी और यही कारण रहा कि मुझे पिच से अतिरिक्त उछाल मिला.'

'मुझे यकीन था मौका मिलेगा'
12 साल बाद टेस्ट जर्सी पहनने का मौका मिलने पर उनादकट ने कहा, 'मुझे हमेशा से यकीन था कि मुझे एक और मौका मिलेगा. सौराष्ट्र को लीड करने से मुझे अपने खेल पर फोकस करने का ज्यादा मौका मिला. इसने मुझे भविष्य देखने में मदद की.' गौरतलब है कि उनादकट ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2010 में किया था. लेकिन डेब्यू टेस्ट के बाद उन्हें फिर कभी टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला. पूरे 12 साल बाद मीरपुर टेस्ट में उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिली.

यह भी पढ़ें...

Rahul Tripathi: टी20 स्क्वाड में हर बार मिल रही जगह लेकिन अब तक नहीं हुआ डेब्यू, क्या श्रीलंका सीरीज में मिलेगा मौका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget