एक्सप्लोरर

IPL 2025: 'हमारा बेटा आपके मनोरंजन के लिए नहीं...', क्यों और किस पर भड़की जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेसन

Jasprit Bumrah's Wife Sanjana Ganesan Instagram: बुमराह की पत्नी संजना गणेसन अपने बेटे अंगद की एक वीडियो वायरल होने से काफी नाराज हो गई. उन्होंने इंस्टग्राम पर एक नोट शेयर कर अपना गुस्सा निकाला.

मुंबई इंडियंस ने रविवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराया. इस मैच में जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेसन अपने बेटे अंगद के साथ टीम को चीयर करने आई थी. इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए बुमराह ने भी शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवरों में 22 रन देकर महत्वपूर्ण 4 विकेट चटकाए. एक विकेट के दौरान पूरा स्टेडियम बुमराह के लिए तालियां बजा रहा था, उस दौरान कैमरा संजना के ऊपर भी गया. ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. कुछ यूजर्स अंगद के हाव भाव पर चर्चा करने लगे, जो संजना को पसंद नहीं आया और उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसपर अपना गुस्सा निकाला. 

जसप्रीत बुमराह ने जब विकेट लिया तो स्टेडियम में बैठे सभी लोगों ने तालियां बजाई. संजना और उनके बेटे भी तालियां बजा रहे थे, इसी दौरान कैमरा उनपर गया और अंगद के चेहरे की झलक दिखी. फिर क्या था, कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया और इस पर चर्चा होने लगी. अब संजना गणेसन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट करते हुए अपना गुस्सा निकाला. उन्होंने कहा कि हमारा बेटा आपके मनोरंजन के लिए नहीं है.

संजना गणेसन ने ट्रोलर्स को यूं दिया जवाब

संजना ने लिखा, हमारा बेटा आपके मनोरंजन का विषय नहीं है. जसप्रीत और मैं अंगद को सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं, क्योंकि इंटरनेट एक घृणित, घिनौनी जगह है और मैं कैमरों से भरे क्रिकेट स्टेडियम में एक बच्चे को लाने के निहितार्थों को पूरी तरह से समझती हूं, लेकिन कृपया समझें कि अंगद और मैं जसप्रीत का समर्थन करने के लिए वहां थे और कुछ नहीं."

"हमें इस बात में कोई रुचि नहीं है कि हमारा बेटा इंटरनेट पर वायरल हो या राष्ट्रीय समाचार बने, जिसमें अनावश्यक रूप से राय रखने वाले कीबोर्ड योद्धा 3 सेकंड के फुटेज से यह तय कर लें कि अंगद कौन है, उसकी समस्या क्या है, उसका व्यक्तित्व कैसा है."

उन्होंने आगे लिखा , "वह डेढ़ साल का है. एक बच्चे के संदर्भ में ट्रॉमा और डिप्रेशन जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना इस बात को दर्शाता है कि हम एक समुदाय के रूप में क्या बन रहे हैं और यह वास्तव में बहुत दुखद है. आप हमारे बेटे के बारे में कुछ नहीं जानते, हमारे जीवन के बारे में कुछ नहीं जानते, और मैं आपसे अनुरोध करती हूँ कि आप ऑनलाइन अपनी राय उसी के अनुसार रखें. थोड़ी ईमानदारी और थोड़ी दयालुता आज की दुनिया में बहुत काम आती है."

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget