एक्सप्लोरर

जेम्स एंडरसन ने तोड़ी चुप्पी, विंडीज दौरे से बाहर होने पर कही यह बात

जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. उनके नाम 640 विकेट दर्ज हैं.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रखे जाने पर आखिरकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. एंडरसन ने टीम से बाहर किए जाने की सूचना देने वाले फोन कॉल को याद करते हुए कहा है कि वह बहुत ही चौंकाने वाला और निराशाजनक कॉल था. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ हफ्ते बेहद बुरे रहे लेकिन उन्हें उम्मीद है कि यह उनके करियर का अंत नहीं है. बीबीसी टेलएंडर पॉडकास्ट पर एंडरसन ने यह बातें कही हैं.

एशेज सीरीज में 4-0 से हार मिलने के बाद इंग्लैंड टीम में बड़ा फेरबदल हुआ था. कोच क्रिस सिल्वरवुड और एश्ले गिल्स को अपने पदों से इस्तीफा देना पड़ा था. इसके साथ ही एशेज सीरीज की इंग्लैंड स्क्वॉड में शामिल कई खिलाड़ियों को विंडीज टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया था. इसमें जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे दिग्गज गेंदबाजों के नाम भी शामिल थे. ये दोनों ही गेंदबाज इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले और दूसरे स्थान पर हैं. 

एंडरसन को टीम से बाहर किए जाने की सूचना इंग्लैंड क्रिकेट के अंतरिम निदेशक बनाए गए एंड्रू स्ट्रॉस के फोन कॉल से मिली थी. एंडरसन इस पर कहते हैं कि यह कॉल महज 5 मिनट की थी, जिसमें ज्यादा बातें नहीं हो पाई. उन्होंने कहा कि यह खबर पाकर ल हतोत्साहित हो गए थे. उन्हें बेहद गुस्सा भी आ रहा था.

बीबीसी के इस पॉडकास्ट शो में जब एंडरसन से आगे करियर के बारे में बात की गई तो उनका जवाब था, 'मुझे लगता है कि मुझमें अभी बहुत कुछ बाकी है. जब से मैं 35 के पार हुआ हूं, तब से मेरा रिकॉर्ड और बेहतर हुआ है. इसलिए मैं जानता हूं कि मैं अभी थमा नहीं हूं. मैं कुछ भी नहीं खो रहा हूं.'

एंडरसन कहते हैं, 'मैंने पिछले 20 सालों में बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन मुझे अभी भी क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है. मैं एक बार और टीम में शामिल होकर बहुत कुछ करना चाहता हूं. ऑस्ट्रेलिया में चाहे नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आये लेकिन मुझे वहां भी गेंदबाजी करने में मजा आया.'

गौरतलब है कि एंडरसन दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उनसे आगे केवल स्पिनर शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन हैं. एंडरसनके नाम अब तक 640 विकेट दर्ज हैं. तेज गेंदबाजों में वह टॉप टेस्ट बॉलर हैं. 39 साल के एंडरसन ने 35 की उम्र के बाद 21.72 की बॉलिंग औसत से 160 विकेट चटकाए हैं.

यह भी पढ़ें..

टी-20 सीरीज से पहले भारत को एक और झटका, यह विस्फोटक बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

शिखर धवन ने बदला अपना लुक, IPL में कुछ इस अंदाज में आएंगे नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget