एक्सप्लोरर

वसीम जाफर ने नई पारी का आगाज किया, उत्तराखंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने

वसीम जाफर ने मार्च में ही क्रिकेट को अलविदा कहा है. यह पहला मौका होगा जब रणजी क्रिकेट का यह दिग्गज किसी टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेगा.

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी वसीम जाफर ने अपनी नई पारी का आगाज कर लिया है. वसीम जाफर अगले घरेलू सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम की कोचिंग का जिम्मा संभालेंगे. जाफर को एक साल के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है. रणजी क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जाफर ने इस साल मार्च में क्रिकेट को अलविदा कहा.

वसीम जाफर के पास दो दशक से भी ज्यादा का क्रिकेट खेलने का अनुभव है. जाफर ने अपने करियर में अधिकतर समय मुंबई के लिए ही क्रिकेट खेला. हालांकि आखिरी कुछ सालों में जाफर विदर्भ के साथ जुड़ गए. विदर्भ की टीम 2018-19 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने में भी कामयाब रही. जाफर ने कहा, ''मैं पहली बार किसी टीम का मुख्य कोच बन रहा हूं. यह मेरे लिए नई चुनौती होगी. अपना क्रिकेट करियर पूरा करने के बाद में कोचिंग की ओर देख रहा हूं.''

जाफर ने उत्तराखंड की टीम को अच्छा बताया है. उन्होंने कहा, ''यह नई टीम है, लेकिन अच्छा कर रही है. उत्तराखंड ने 2018-19 के सीजन में विदर्भ के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच खेला था. यह बड़ी चुनौती होगी क्योंकि वो बिल्कुल नीचे से शुरुआत कर रहे हैं. हालांकि यह एक बेहतरीन अनुभव साबित होगा.''

नई है उत्तराखंड की टीम

जाफर ने कहा है कि वह पिछले पांच साल से युवाओं को मेंटर कर रहे हैं. जाफर ने बताया, ''मैंने इन खिलाड़ी की प्रतिभा के बारे में खूब सुना है. नए खिलाड़ियों को मेंटर करने में मुझे आनंद मिलता है. एक युवा खिलाड़ी को आगे बढ़ते देखने में बहुत खुशी होती है.''

बता दें कि जाफर रणजी क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए अलावा टीम इंडिया के लिए 31 टेस्ट खेल चुके हैं. जाफर ने टेस्ट मैचों में दो दोहरे शतक भी लगाए हैं. वहीं उत्तराखंड की टीम ने 2018-19 के सीजन में डेब्यू किया था और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की. हालांकि पिछले सीजन में टीम का सफर पहले दौर के बाद ही खत्म हो गया.

क्रिकेट की वापसी को बड़ा झटका, कोरोना के बढ़ते कहर की वजह से यह महत्वपूर्ण सीरीज हुई रद्द
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget