एक्सप्लोरर

नए नियमों के साथ क्रिकेट खेलने को तैयार हैं ईशांत शर्मा, सलाइवा का भी नहीं करेंगे इस्तेमाल

कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट के नियमों में बदलाव को लेकर बहस छिड़ गई है. हालांकि अभी तक आईसीसी ने किसी बड़े बदलाव का एलान नहीं किया है.

कोरोना वायरस के कहर के बावजूद अब धीरे-धीरे कई देशों में खेलों को पटरी पर लाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं. हालांकि कोरोना वायरस के समय में गेंद पर सलाइवा के इस्तेमाल को लेकर बहस छिड़ी हुई है. लेकिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने कहा है कि वह क्रिकेट की दोबारा वापसी के लिए नए नियम मानने को पूरी तरह से तैयार हैं.

ईशांत ने कहा, "हम जानते हैं कि क्रिकेट में कुछ बदलावों को लेकर चर्चा चल रही है, लेकिन मुझे लगता है कि क्रिकेटर नए नियमों के आदि हो जाएंगे, चाहे वो जो भी हों. अगर सलाइवा का उपयोग बंद होता है तो आप अपनी इच्छा के अनुसार गेंद चमका नहीं पाओगे, लेकिन इसका कोई विकल्प नहीं है आपको इसका आदि होना होगा."

उन्होंने कहा, ''लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं इन सब चीजों के बारे में ज्यादा सोच नहीं रहा. मुझे लगता है कि वर्तमान में रहना जरूरी है बजाए ज्यादा दूर की सोचने." ईशांत ने माना कि वह लॉकडाउन के शुरू में काफी परेशान थे, लेकिन अनुशासन में रहने के लिए उन्होंने अपना कार्यक्रम बदल लिया.

31 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, "मैं सुबह पांच बजे उठता हूं और रनिंग सेशन करता हूं और फिर फिट रहने के लिए वर्कआउट करता हूं. मुझे लगता है कि अगर आपको शीर्ष स्तर पर खेलना है तो अनुशासन में रहना ज्यादा जरूरी है."

ईशांत ने साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग को अपना सर्वश्रेष्ठ कोच बताया है. 12 साल के अपने करियर में ईशांत पोंटिंग के खिलाफ भी खेले हैं और कई बार उनका विकेट भी लिया है. कैपिटल्स में उन्हें पोंटिंग के मार्गदर्शन में खेलने का मौका मिला.

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कहा, "मैं जितने भी कोच से मिला हूं पोंटिंग उसमें सर्वश्रेष्ठ हैं. मैं जब पिछले साल आईपीएल में वापसी कर रहा था तो कापी नर्वस था. मैं ऐसा महसूस कर रहा था कि मैं पहली बार खेलने जा रहा हूं, लेकिन उन्होंने मुझे पहले दिन से काफी आत्मविश्वास दिया."

ईशांत ने बताया, ''पोंटिंग ने मुझसे कहा कि तुम सीनियर खिलाड़ी हो और तुम्हें युवा खिलाड़ियों की मदद करनी चाहिए. किसी बारे में चिंता मत करो, तुम मेरी पहली पसंद हो." बता दें कि कोरोना वायरस का कहर नहीं देखने को मिलता तो इस वक्त ईशांत शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल खेल रहे होते.

मुंबई इंडियंस क्यों है आईपीएल की सबसे सफल टीम, गौतम गंभीर ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget