एक्सप्लोरर

टेस्ट क्रिकेट में भारत के तीसरे बड़े तेज गेंदबाज बने इशांत

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मैच के आठवें ओवर की पहली गेंद पर इशांत ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को एलबीडबल्यू आउट कर टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लिए.

इशांत शर्मा भारत के तीसरे ऐसे तेज गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट में 250 विकेट लेने का कारनामा किया है. इशांत शर्मा ने यह रिकॉर्ड अपने 86वें मैच के 152वीं इनिंग्स में बनाया है.

भारतीय क्रिकेट में इशांत शर्मा से आगे सिर्फ दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव और जहीर खान हैं. टेस्ट क्रिकेट में 250 या इससे अधिक विकेट लेने के मामले में कपिल देव भारत की ओर से सबसे आगे है. कपिल ने 131 टेस्ट मैचों में 2.78 की इकॉनमी रेट से 434 विकेट विकेट लिए हैं.

कपिल देव के बाद भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने टेस्ट में सबसे आधिक विकेट लिया है. जहीर ने 92 टेस्ट मैचों में 311 विकेट लिए जिनमें उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 87 रन खर्च कर 7 विकेट था.

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम की शुरूआत निराशाजनक रही और उसने 15 रन के भीतर अपने दो विकेट गंवा दिए.

भारत के लिए सबसे पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई. बुमराह ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज किटोन जेनिंग्स को शून्य पर चलता किया जबकि इशांत शर्मा ने कप्तान रूट के तौर पर भारत को दूसरी सफलता दिलाई.

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के तीसरे नॉटिंघम टेस्ट को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज़ में 1-2 से वापसी की थी. जबकि इंग्लैंड ने पहले दोनों टेस्ट जीतकर सीरीज़ में बढ़त बनाई हुई है. टीम इंडिया इस टेस्ट को जीतकर सीरीज़ में 2-2 की बराबरी पर आना चाहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget