एक्सप्लोरर

Watch: पहले ग्राउंड पर धमाल फिर लंदन की सड़कों पर भोजपुरी गाने पर किया डांस, ईशान किशन का वीडियो देखिए

Ishan Kishan in County Championship: ईशान किशन इंग्लैंड में धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में अपने लगातार दूसरे मैच (Nottinghamshire vs Somerset) में अर्धशतक जड़ा.

ईशान किशन अभी इंग्लैंड में हैं, वह नेशनल टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वह काउंटी चैंपियनशिप खेल रहे हैं. वह इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मैच खेलने के लिए इंडिया ए स्क्वाड में चुने गए थे, जिसमें उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर नॉटिंघमशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने उनके साथ करार किया था. मंगलवार को उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

ईशान किशन पिछले कुछ समय से इंडियन क्रिकेट टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं, हालांकि इस वर्ष जारी हुई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में उनके नाम को वापस शामिल किया गया जो इससे पहले सीजन में हटा दिया गया था. IPL 2025 के पहले ही मैच में अर्धशतक जड़कर उन्होंने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन बाद में उनका बल्ला खामोश रहा, लेकिन RCB के खिलाफ 94 रनों की शानदार पारी खेलकर उन्होंने टूर्नामेंट का शानदार अंत किया था. उनकी ये फॉर्म काउंटी चैंपियनशिप में भी जारी है.

समरसेट के खिलाफ जड़ा अर्धशतक

ईशान किशन अभी काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप डिवीज़न 1 में खेल रहे हैं. नॉटिंघमशायर काउंटी क्रिकेट क्लब में शामिल ईशान ने मंगलवार को समरसेट के खिलाफ पहली पारी में 77 रनों की शानदार पारी खेली, इसमें उन्होंने 2 छक्के और 8 चौके जड़े. अपने पहले मैच में उन्होंने 87 रन बनाए थे. इन पारियों से उनका आत्मविश्वास जरूर बढ़ेगा और सेलेक्टर्स भी उन पर नजर बनाए होंगे.

लंदन की सड़कों पर भोजपुरी गाने पर बनाई थी रील

काउंटी चैंपियनशिप में पहला मैच खेलने के बाद ईशान किशन लंदन घूमने के लिए निकल पड़े थे. उन्होंने इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए. एक रील में वह भोजपुरी गाने पर सड़क पर डांस कर रहे थे, वह एक रिक्शा में बैठे हुए थे. उनका ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था.

ईशान किशन क्रिकेट करियर

ईशान ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच नवंबर 2023 में खेला था. उन्होंने भारत के लिए 2 टेस्ट, 27 वनडे और 32 टी20 मुकाबले खेले हैं. इसमें उन्होंने क्रमश 78, 933 और 796 रन बनाए हैं. वनडे में उन्होंने दोहरा शतक (210) भी जड़ा है. वनडे में उनके नाम 1 शतक और 7 अर्धशतक हैं. टी20 में उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
'अपनी हार को छिपाने के लिए बाहर घूमने गए हैं तेजस्वी यादव', जीतन राम मांझी का तंज
'अपनी हार को छिपाने के लिए बाहर घूमने गए हैं तेजस्वी यादव', जीतन राम मांझी का तंज
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
कब और कहां खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20, जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब और कहां खेला जाएगा IND vs SA पहला टी20, जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Parliament Update: संसद में वंदे मातरम पर होगी चर्चा, हंगामें के भी आसार | Breaking
Smriti-Palash: अब नहीं होगी स्मृति मंधाना और पलाश की शादी,  खिलाड़ी ने डाली इमोशनल पोस्ट
Goa Nightclub Fire: कलब में अग्निकांड को लेकर पुलिस का आया चौंकाने वाला बयान | Breaking | ABP News
West Bengal News: बंगाल में चुनावी जोर के बीच क्यों मचा धार्मिक शोर! | mamata
Indigo की उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी, 550 से ज्यादा फ्लाइट रद्द

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
'अपनी हार को छिपाने के लिए बाहर घूमने गए हैं तेजस्वी यादव', जीतन राम मांझी का तंज
'अपनी हार को छिपाने के लिए बाहर घूमने गए हैं तेजस्वी यादव', जीतन राम मांझी का तंज
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
कब और कहां खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20, जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब और कहां खेला जाएगा IND vs SA पहला टी20, जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'चीन को देंगे मुंहतोड़ जवाब', ड्रैगन ने फाइटर जेट का रडार किया लॉक तो भड़का जापान, एशिया में छिड़ेगी जंग?
'चीन को देंगे मुंहतोड़ जवाब', ड्रैगन ने फाइटर जेट का रडार किया लॉक तो भड़का जापान, एशिया में छिड़ेगी जंग?
NEET PG 2025 राउंड-2 में मैट्रिक्स में 2,620 नई सीटें, उम्मीदवार करें चॉइस फाइलिंग
NEET PG 2025 राउंड-2 में मैट्रिक्स में 2,620 नई सीटें, उम्मीदवार करें चॉइस फाइलिंग
Tata Sierra: आज से 34 साल पहले भी बाजार में आई थी Tata Sierra, फिर क्यों हो गई थी बंद?
आज से 34 साल पहले भी बाजार में आई थी Tata Sierra, फिर क्यों हो गई थी बंद?
सुप्रिया सुले से लेकर कंगना तक, बीजेपी सांसद के घर की शादी में एक मंच पर पक्ष विपक्ष ने लगाए ठुमके
सुप्रिया सुले से लेकर कंगना तक, बीजेपी सांसद के घर की शादी में एक मंच पर पक्ष विपक्ष ने लगाए ठुमके
Embed widget