एक्सप्लोरर

2025 एशिया कप के लिए इरफान पठान ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को दी जगह

2025 एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होगी. वहीं टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 10 सितंबर को खेलेगी. एशिया कप में 14 सितंबर को भारत-पाक मैच खेला जाएगा.

2025 एशिया कप के शुरू होने में अब सिर्फ 3 दिन ही बाकी हैं. एशियाई क्रिकेट का यह महाकुंभ 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच आबू धाबी और दुबई में खेला जाएगा. इस बार एशिया कप में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. 2025 एशिया कप में पहला मैच अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा. वहीं टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी. इस बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने एशिया कप के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन चुनी है. 

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनर 

इरफान पठान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को बतौर ओपनर चुना है. गिल टीम के उपकप्तान भी हैं. इसके बाद तीन नंबर पर टी20 में दुनिया के नंबर-2 बल्लेबाज तिलक वर्मा हैं. चार नंबर पर इरफान ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को रखा है. 

संजू सैमसन विकेटकीपर, पांच नंबर पर खेलेंगे 

इरफान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में जितेश शर्मा को नहीं रखा है. उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन को चुना है, जो पांच नंबर पर खेलेंगे. इसके बाद हार्दिक पांड्या और फिर अक्षर पटेल. इस तरह इरफान की टीम में बल्लेबाजी के सात विकल्प हैं. 

गेंदबाजी में इरफान ने चाइनामैन कुलदीप यादव और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को चुना है. वहीं तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह हैं. इन चारों का साथ देने के लिए हार्दिक और अक्षर भी हैं. ऐसे में भारत के पास इस प्लेइंग इलेवन में गेंदबाजी के कुल 6 विकल्प रहेंगे. इरफान पठान की प्लेइंग इलेवन के हिसाब से शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा और हर्षित राणा बेंच पर हैं. 

एशिया कप के लिए इरफान पठान ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह. 

2025 एशिया कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एबी डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया की करारी हार
डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया हारी
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget