एक्सप्लोरर

IPL 2020 सीजन में शामिल किए जा सकते हैं 3 नए शहर

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि किंग्स इलेवन पंजाब लखनऊ को अपना दूसरा घर बना सकती है तो वहीं राजस्थान अहमदाबाद से गुवाहाटी जाना चाहती है.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नई टीमों को जुड़ने के बारे में विचार हो सकता है 2021 सीजन तक का इंतजार करना पड़ा, लेकिन 2020 सीजन में आईपीएल में तीन नए शहर मैच स्थल के रूप में शामिल किए जा सकते हैं. आठ फ्रेंचाइजियों के मालिकों ने मंगलवार को बीसीसीआई मुख्यालय में बोर्ड के नए पदाधिकारियों से मुलाकात की और जो तीन शहर मैच स्थल के रूप में इसमें शामिल हो सकते हैं उनमें लखनऊ, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के नाम शामिल हैं. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि किंग्स इलेवन पंजाब लखनऊ को अपना दूसरा घर बना सकती है तो वहीं राजस्थान अहमदाबाद से गुवाहाटी जाना चाहती है. तिरुवनंतपुरम किसके हिस्से आएगा इस बात पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. अधिकारी ने कहा, "राजस्थान ने दूसरे गृहनगर के रूप में स्थान में बदलाव की मांग की है और वह अहमदाबाद से गुवाहाटी जाना चाहती है. जीसी (गवर्निग काउंसिल) इस फैसले से सहमत है, अब आईएमजी गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम को हरी झंडी दिखाने से पहले उसकी जांच करेगी." अधिकारी ने कहा, "जहां तक लखनऊ की बात है, पंजाब पिछले सीजन से ही मैच स्थल में बदलाव चाहती थी उसने इसके लिए अपील भी की थी. लेकिन चुनावों के कारण इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया था. लेकिन इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए भारत और वेस्टइंडीज मैच के बाद स्टेडियम को लेकर जो रिव्यू आए हैं तो यह लगभग तय है कि पंजाब अपना दूसरा घर लखनऊ को ही बनाए. पंजाब ने मोहाली के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम के अलावा इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अपने मैच खेले हैं." अधिकारी ने कहा, "तिरुवनंतपुरम को लेकर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगा, लेकिन ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम के रिव्यू भी शानदार हैं और केरल के लोग खेल को लेकर जुनूनी हैं." राजस्थान के मैच स्थल में बदलाव करने की अपील के बारे में अधिकारी ने कहा कि फायदे में हिस्सेदारी को लेकर पेंच फंसा था. उन्होंने कहा, "राजस्थान को लगता था कि उनसे ज्यादा लाभ मांगा जा रहा है. वहीं गुवाहाटी आईपीएल से जुड़ने को लेकर तैयार थी." ऐसी भी खबरें हैं कि मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के अलावा राजस्थान भी चाहती है कि आईपीएल टीमें अंतर्राष्ट्रीय टीमों से दोस्ताना मैच खेलें.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

600,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में होगी डील! BBL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बनेंगे बेन स्टोक्स
600,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में होगी डील! BBL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बनेंगे बेन स्टोक्स
आकिब नबी के बाद टीम इंडिया से जुड़े 2 नए खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला
आकिब नबी के बाद टीम इंडिया से जुड़े 2 नए खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
'सॉरी एश भाई...' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी
'सॉरी एश भाई' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget