एक्सप्लोरर

IPL Media Rights Day-2: भारत के लिए टीवी-डिजिटल के राइट्स 43 हजार करोड़ में बिके, जानें एक मैच की कीमत

IPL 2023-27: आईपीएल के एक मैच की कीमत 105 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है. 2023-2027 तक भारत में मैचों का प्रसारण करने वाली कंपनियां (टीवी और डिजिटल) बीसीसीआई को कुल 43,255 करोड़ रुपये देंगी.

Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 से 2027 साइकिल के लिए कैटेगरी ए और बी की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है. इस बार BCCI ने चार ग्रुप में मीडिया अधिकार बेचने का फैसला किया था. शुरुआती दो ग्रुप की बोली पूरी हो चुकी है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ग्रुप ए (टीवी मीडिया अधिकार) हर मैच के लिए BCCI को 57.5 करोड़ रुपये देगा. वहीं ग्रुप बी (ओटीटी प्लेफॉर्म पर टेलीकास्ट) बीसीसीआई को हर मैच के लिए 48 करोड़ रुपये देगी. 

बोर्ड को मिलेंगे 43,255 करोड़ रुपये
इस हिसाब से आईपीएल के एक मैच की कीमत 105 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है. 2023-2027 तक भारत में मैचों का प्रसारण करने वाली कंपनियां (टीवी और डिजिटल) बीसीसीआई को कुल 43,255 करोड़ रुपये देंगी. पहला ग्रुप भारत में टीवी मीडिया अधिकार का था और इसके लिए 23.57 हजार करोड़ रुपये की बोली लगाई गई है जबकि दूसरा ग्रुप ओटीटी प्लेफॉर्म पर टेलीकास्ट राइट का था और इसके लिए 19.68 हजार करोड़ रुपये की बोली लगाई गई है.

एक सीजन में 94 हो सकती है मैचों की संख्या
मीडिया अधिकार खरीदने वाली कंपनियों को 2023- 2025 तक तीन सीजन में 74-74 मैच मिल सकते हैं. वहीं आईपीएल 2026 और 2027 में मैचों की संख्या बढ़कर 94 हो सकती है. इस साल लर एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL), रिलायंस-वायाकॉम 18, डिज्नी स्टार नेटवर्क और सोनी नेटवर्क जैसी वैश्विक दिग्गज आईपीएल मीडिया राइट्स के लिए मैदान में हैं.

आज होगी सी और डी कैटेगरी की नीलामी
वहीं आज दोपहर को ही कैटेगरी सी (आईपीएल के खास मैचों का प्रसारण) के लिए नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. कैटेगरी सी के लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद डी कैटेगरी का नंबर आएगा. डी कैटेगरी (विदेशों में आईपीएल मैचों के प्रसारण ) के लिए भी नीलामी प्रक्रिया आज ही पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है.अगले साइकिल के लिए मीडिया राइट्स की नीलामी के साथ ही आईपीएल अब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लीग बन गई है. आईपीएल के एक मैच से ज्यादा मीडिया राइट्स के मामले में सिर्फ एनपीएल में कमाई होती है. आईपीएल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग को इस मामले में पछाड़ दिया है.

सोनी पिक्चर्स ने खरीदे थे राइट्स
बता दे कि साल 2008 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने 8200 करोड़ रुपये की बोली लगाकर 10 साल के लिए मीडिया राइट्स अपने नाम किए थे. इसके बाद स्टार इंडिया ने सितंबर 2017 में 16,347.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर 2017 से 2022 तक के लिए मीडिया राइट्स खरीदे थे. इस सौदे के बाद आईपीएल के एक मैच की कीमत 54.5 करोड़ रुपये हो गई थी.

ये भी पढ़ें...

IND vs SA: कार्तिक से पहले अक्षर पटेल को बैटिंग के लिए भेजने पर उठे सवाल, श्रेयस अय्यर ने बताया क्यों किया गया ऐसा

IND vs SA T20 series: पहले दो मैच में स्पिनर्स ने किया निराश, क्या सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को बदलना होगा गेम प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 के लिए CSK को मिला नया कोच, यह दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी
IPL 2027 के लिए CSK को मिला नया कोच, यह दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget