एक्सप्लोरर

IND vs SA: कार्तिक से पहले अक्षर पटेल को बैटिंग के लिए भेजने पर उठे सवाल, श्रेयस अय्यर ने बताया क्यों किया गया ऐसा

IND vs SA: कटक में खेले गए दूसरे टी20 में दिनेश कार्तिक से पहले अक्षर पटेल को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था. इस फैसले को लेकर कप्तान ऋषभ पंत की आलोचना हो रही है.

Why Axar Patel Batting Ahead Dinesh Karthik: कटक में रविवार को खेले गए दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया. इस मैच में शानदार फॉर्म में चल रहे दिनेश कार्तिक से पहले अक्षर पटेल को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था. इस फैसले को लेकर कप्तान ऋषभ पंत की आलोचना हो रही है. अब टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इसका कारण बताया है. 

अक्षर पटेल को दिनेश कार्तिक से पहले बल्लेबाजी के लिये भेजना भले ही अजीब लगे, लेकिन शीर्ष क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में लिये गये इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि एक दो रन चुराने (स्ट्राइक रोटेट करने) के लिये परिस्थितियों को देखकर ऐसा किया गया. 

हालांकि, यह रणनीति कारगर नहीं रही और अक्षर रन बनाने के लिये जूझते रहे. उनके 17वें ओवर में आउट होने से भारत का स्कोर छह विकेट पर 112 रन हो गया. फिर सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे कार्तिक के नाबाद 30 रन से भारत छह विकेट पर 148 रन तक पहुंच पाया. 

श्रेयस अय्यर ने कहा, "हमने पहले भी ऐसी रणनीति अपनायी थी. अक्षर पटेल जब क्रीज पर उतरा तो हमारे पास सात ओवर बचे थे. वह एक दो रन ले सकता है और स्ट्राइक रोटेट कर सकता है."

उन्होंने आगे कहा, "इसके अलावा तब किसी को क्रीज पर उतरकर पहली गेंद से हिट करने की आवश्यकता नहीं थी. डीके (कार्तिक) ऐसा कर सकता है, लेकिन वह 15 ओवर के बाद हमारे लिये अधिक फायदेमंद रहा है, जहां वह क्रीज पर उतरते ही लंबे शॉट खेल सकता है."

श्रेयस ने तर्क दिया कि यहां तक ​​​​कि कार्तिक को भी इस विकेट पर रन बनाने के लिये जूझना पड़ा था. उन्होंने कहा, "यहां तक ​​कि शुरुआत में उन्हें (कार्तिक) भी रन बनाने में थोड़ी मुश्किल हुई. इस मैच में विकेट ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई. जहां तक इस रणनीति का सवाल है तो हम आगे भी इसे अपनाएंगे."

कार्तिक को अगर पहले भेजा जाता तो भारत 160 रन से अधिक का स्कोर कर सकता था और श्रेयस ने भी स्वीकार किया कि आखिर में लगभग 12 रन कम पड़ गये. उन्होंने कहा, "अगर मैच पर गौर करें तो मुझे लगता है कि इस विकेट पर 160 रन का स्कोर थोड़ा दबाव में डालने के लिये वास्तव में अच्छा होता, लेकिन हम उससे 12 रन कम थे."

यह भी पढ़ें- 

IND vs SA: दूसरे टी20 में भारत की हार के पांच बड़े कारण, जानिए क्यों डूबी टीम इंडिया की नैया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget