एक्सप्लोरर

IND vs SA T20 series: पहले दो मैच में स्पिनर्स ने किया निराश, क्या सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को बदलना होगा गेम प्लान

IND vs SA: अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया था. वहीं कटक में खेला गया दूसरा मैच मेहमान टीम ने 4 विकेट से जीता. SA सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है.

India vs South Africa: दक्षिण अफ्रीकी टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले दो मुकाबलों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में खेले गए पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया था. वहीं कटक (Barabati Stadium) में खेला गया दूसरा मैच मेहमान टीम ने 4 विकेट से जीता. SA सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है. ऐसे में भारत को सीरीज में बने रहने के लिए अपने गेम प्लान में बदलाव की दरकार है.

सीरीज के पहले दो मुकाबलों में भारतीय स्पिनर्स ने निराश किया है. स्पिनर्स दो मैचों में दो विकेट ही अपने नाम कर पाए हैं. पहले टी20 में अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया था तो दूसरे में चहल को एक सफलता मिली. पहले मैच में 9वें ओवर के बाद भारतीय गेंदबाज विकेट ही नहीं चटका सके थे. इस मैच में आवेश खान को छोड़कर सभी भारतीय गेंदबाजों ने 10 या इससे ज्यादा की इकॉनमी से रन खर्च किए थे. वहीं दूसरे मैच में छठे ओवर के बाद 13वें ओवर में भारतीय गेंदबाजों को विकेट मिला. ऐसे में बीच में मेहमान टीम ने जमकर रन बटोर लिए.

मिडिल ओवर्स में जड़ दिए रन
दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 57 रन था. इसके बाद 11 ओवर में 13, 12 ओवर में 19, 13वें ओवर में 9 और 14वें ओवर में 10 रन बनाकर मेहमान टीम के बल्लेबाज अपनी टीम को पटरी पर ले आए. कप्तान पंत ने अच्छी गेंदबाजी करने वाले भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और आवेश खान में से सिर्फ भुवी का कोटा पूरा कराया. आवेश और हर्षल के 1-1 ओवर बचे रह गए. मिडिल ओवरों में उन्होंने पांड्या, युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल पर ज्यादा भरोसा दिखाया. ऐसे में अफ्रीकी टीम को रन बनाने का मौका मिल गया.

गेम प्लान में बदलाव की जरूरत
लगातार दो मैचों में एक ही प्लेइंग 11 के साथ उतरने वाली भारतीय टीम को अब अपने प्लान में बदलाव की जरूरत है. अर्शदीप (Arshdeep Singh) या फिर उमरान मलिक (Umran Malik) को मौका देना भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. अर्शदीप डेथ ओवर्स में टीम इंडिया को अच्छा विकल्प दे सकते हैं, जबकि उमरान की रफ्तार अफ्रीकी बल्लेबाजों को चौंका सकती है. वहीं स्पिनर्स में भारतीय टीम रवि बिश्नोई को आजमा सकती है. 

ये भी पढ़ें-

Bhuvneshwar Kumar ने किया कमाल, एक ही मैच में नाम कर लिए कई बड़े रिकॉर्ड्स

Rishabh Pant की कप्तानी पर उठे सवाल, दिग्गज खिलाड़ी इस फैसले को लेकर भड़के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget