एक्सप्लोरर

RPSvsMI: खिताबी जंग में मुंबई के सामने होगा पुणे, धोनी खेलेंगे सातवां फाइनल



RPSvsMI: खिताबी जंग में मुंबई के सामने होगा पुणे, धोनी खेलेंगे सातवां फाइनल

सौजन्य: IPL (TWITTER)


नई दिल्ली: आईपीएल में आज है फाइनल की जंग. मुंबई और पुणे के बीच रात 8 बजे हैदराबाद में फाइनल खेला जाएगा. मुंबई की टीम दो बार आईपीएल चैम्पियन रह चुकी है. इस बार उसके सामने फाइनल में वो टीम है जो मुंबई को इस आईपीएल में तीन बार हरा चुकी है, पहली बार फाइनल में पहुंची पुणे की टीम फिर बड़ा उलटफेर कर सकती है.



क्या पुणे को हराकर आईपीएल में फिर होगा रोहित का राज?



इस सवाल का जवाब अगर आंकड़ों में तलाशे तो नतीजे ये दिखाई देते हैं. आईपीएल के इस सीजन से पहले मुंबई पिछले दस सालों में दो बार अपना दमकर दिखाकर ही चैम्पियन बनी है. मुंबई की टीम अब तक 4 बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है.


साल 2010 में वो फाइनल नहीं जीत पाई लेकिन 2013 और 2015 में मुंबई ने अपना दम दिखाया और चैम्पियन बनी. दोनों ही बार मुंबई ने धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स को फाइनल में मात दी.


इस आईपीएल में भी मुंबई ने हार के साथ शुरुआत की थी. हार का पहला जख्म पुणे ने ही दिया था. लेकिन इसके बाद मुंबई ने लय पकड़ी. लीग मैचों में 14 मैचों में से 10 मैच मुंबई ने जीते और चैम्पियन की तरह अंक तालिका में टॉप पर बनी रही.



मुंबई की टीम के महारथी



मुंबई के पास बेहतरीन बल्लेबाजी क्रम है. रोहित शर्मा, लेंडल सिमंस, हार्दिक पांड्या, केरॉन पोलार्ड, पार्थिव पटेल, नीतीश राणा, क्रुणाल पांड्या जैसे धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं. इसके अलावा किसी भी वक्त मैच का रुख बदलने की क्षमता रखने वाले जसप्रीत बुमराह, मिचेल मैक्लैनघन, मिचेल जॉनसन, लसिथ मलिंगा, कर्ण शर्मा जैसे गेंदबाज भी हैं.



किसके दम पर फाइनल में उतरेगी पुणे?



इस सवाल का बेहद सीधा और सरल जवाब है दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर और ठंडे दिमाग के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी. इस सीजन में वो पुणे टीम के कप्तान तो नहीं हैं लेकिन बल्लेबाजी के सुल्तान जरूर हैं.


मुंबई को हराकर ही पुणे ने फाइनल में पहली बार एंट्री मारी है. धोनी ने मुंबई के खिलाफ 26 गेंद पर 40 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 5 छक्के लगाए. इस सीजन में धोनी ने 280 रन बनाए हैं.



पुणे की टीम के महारथी



कप्तान स्टीव स्मिथ, युवा राहुल त्रिपाठी और रहाणे बल्लेबाजी को मजबूती देते हैं तो गेंदबाजी में जयदेव उनादकट और वॉशिंगटन सुंदर मुंबई को रोकेंगे. उनादकट ने इस सीजन में अब तक 22 तो वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 8 विकेट निकाले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget