एक्सप्लोरर

IPL Auction 2023: सीएसके की बैटिंग है कमजोर, मध्यक्रम की मजबूती के लिए फ्रेंचाइजी लगा सकती है विलियमसन पर दांव

IPL Player Auction 2023: आईपीएल के बीते सीजन में सीएसके की बैटिंग काफी कमजोर रही. इस बार फ्रेंचाइजी मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए केन विलियमसन पर दांव लगा सकती है.

IPL Mini Auction 2023: आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होने में सिर्फ 2 दिन बाकी हैं. इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए 23 जून को खिलाड़ियों का ऑक्शन कोच्चि में होगा. खिताब पर कब्जा करने के लिए सभी फ्रेंचाइजीज अपने दल में कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल करना चाहेंगी. इस सिलसिले में चेन्नई सुपर किंग्स भी टीम की बैटिंग को मजबूती देना चाहेगी. आईपीएल 2022 में उसकी बल्लेबाजी बेहद खराब रही. बीते सीजन में कुछ खिलाड़ियों को जाने के बाद फ्रेंचाइजी उनका विकल्प नहीं ढूढ पाई है. लेकिन इस बार ऑक्शन में सीएसके अपनी उस खामी को दूर करना चाहेगा. ऐसे में फ्रेंचाइजी केन विलियमसन पर दांव लगा सकती है.

विलियमसन बेहतर विकल्प

यह तय है कि आईपीएल 2023 में सीएसके की पारी का आगाज डेवोन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे. मोईन अली या अंबाती रायुडू कंडीशन के मुताबिक तीन नंबर पर या उससे नीचे बल्लेबाजी कर सकते हैं. लेकिन अहम बात यह है जब सीएसके को शुरुआती झटका लगेगा तो ऐसे में पारी को सजाना-संवारना पड़ेगा. उसके लिए केन विलियमसन कारगर हथियार हैं. उनके पास आईपीएल में खेलने और कप्तानी करने का काफी अनुभव है. वह नंबर तीन पर बैटिंग करने के उचित विकल्प हैं. 


केन विलियमसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते रहे हैं. वह टिक कर बैटिंग करने और तेजी से रन बनाने की कला में माहिर हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था. सीएसके को एक ऐसे अनुभवी खिलाड़ी की तलाश है जो मिडिल ऑर्डर में बैटिंग को मजूबती प्रदान करे. ऐसे में विलियमसन उनकी उम्मीद पर खरा उतर सकते हैं. इसलिए चेन्नई सुपर किंग्स ऑक्शन में उन पर बोली लगा सकता है. 

एक सीजन में बना चुके हैं सबसे ज्यादा रन

आईपीएल 2018 में केन विलियमसन अपने शबाब पर थे. उस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने 17 मैचों में सर्वाधिक 735 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक लगाए. आईपीएल 2018 में उनका हाईएस्ट स्कोर 84 रन रहा. वैसे केन विलियमसन ने आईपीएल में ओवर ऑल 76 मैचों में 2101 रन बनाए हैं. वह साल 2015 से लेकर 2022 तक सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे. 

यह भी पढ़ें:

Suryakumar Yadav का दिलचस्प खुलासा- मेरी कुछ पारियों से रोहित और विराट भी रह गए भौचक्के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget