एक्सप्लोरर

IPL Auction 2019: 8.4 करोड़ में बिके मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को थी सिर्फ 20 लाख की उम्मीद

IPL Auction 2019: आर्किटेक्ट से क्रिकेटर बने वरुण चक्रवर्ती को बीते दिन आईपीएल नीलामी में 8.4 करोड़ में खरीदा गया लेकिन उन्हें इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी.

बीते दिन जयपुर में आईपीएल की सभी आठ टीमों ने खिलाड़ियों के लिए बोली लगाकर अगले साल होने वाले आईपीएल 2019 के लिए अपनी-अपनी टीमें तैयार कर ली हैं. जहां कई दिग्गज खिलाड़ी खुद खरीदे जाने को लेकर परेशान रहे, वहीं एक ऐसे खिलाड़ी को इतनी मोटी रकम मिल गई जो उसने सपने में भी नहीं सोची थी.

जी हां, हम बात कर रहे हैं बीते दिन 8.4 करोड़ की मोटी रकम पर किंग्स इलेवन पंजाब के खेमे में पहुंचे वरुण चक्रवर्ती की.

आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा बेसप्राइज से 40 गुना अधिक आठ करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदे जाने के बाद अपनी गेंदबाजी में सात वैरिएशन रखने वाले तमिलनाडु के रहस्यमयी स्पिनर वरूण चक्रवर्ती के पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं.

चेन्नई के इस अनजान खिलाड़ी का बेसप्राइज 20 लाख रूपये था. उसने तमिलनाडु प्रीमियर लीग और विजय हजारे ट्राफी में शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा.

आर्किटेक्ट से क्रिकेटर बने चक्रवर्ती ने कहा कि उनके दिमाग में एक ही बात थी कि 20 लाख रूपये में कोई उन्हें खरीद ले.

उन्होंने कहा,‘‘मैं सातवें आसमान पर हूं. कभी यह सोचा भी नहीं था. मुझे लगा था कि कोई बेसप्राइज पर खरीद लेगा।’’

उन्होंने कहा,‘‘मेरे लिये यह बड़ा मौका है. मैं शब्दों में अपनी खुशी बयान नहीं कर सकता. मैने आर अश्विन जैसे खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखा है जो किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान हैं. मैं अंतरराष्ट्रीय सितारों से काफी कुछ सीख सकता हूं ताकि बेहतर क्रिकेटर बन सकूं.’’

शुरूआत में मध्यम तेज गेंदबाज रहे चक्रवर्ती बाद में स्पिनर बने. चोट के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ा और यह उनके लिये वरदान साबित हुआ.

उन्होंने कहा,‘‘मैने मध्यम तेज गेंदबाजी छोड़कर स्पिन गेंदबाजी शुरू की क्योंकि मुझे लगा कि इससे घुटने पर कम दबाव पड़ेगा. यह फैसला काफी अच्छा साबित हुआ.’’

विजय हजारे ट्राफी में 22 विकेट लेकर उसने सभी का ध्यान खींचा. उसने कहा,‘‘विजय हजारे ट्राफी में मेरे प्रदर्शन पर आईपीएल टीमों की नजर गई. मैं खेल के दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम बांटने को बेताब हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget