एक्सप्लोरर

'वो टीम क्या जीतेगी जिसका कप्तान ही...'. ऋषभ पंत की हालत देखकर LSG पर भड़के हरभजन सिंह, जानिए क्या कहा

IPL 2025 LSG: ऋषभ पंत आईपीएल में खराब दौर से गुजर रहे हैं, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तो वह 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. हरभजन सिंह का इसपर बयान सामने आया है.

Harbhajan Singh on Rishabh Pant: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर ऋषभ पंत अपने खराब दौर से गुजर रहे हैं. पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तो लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान पंत 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जब सिर्फ 2 गेंद बची हुई थी. इससे पहले वह बॉउंड्री पर खड़े हुए थे और वह काफी मायूस नजर आ रहे थे. इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी हैरान हैं, उन्होंने पूछा कि आखिर पंत को बल्लेबाजी करने से किसने रोका था.

हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि कुछ ना कुछ तो बात हुई है लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में, जिसके बाद हो सकता है ऋषभ पंत का मूड जो है वो खराब हुआ.

कप्तान की ऐसी हालत देखकर नाखुश

हरभजन ने कहा, "ऋषभ पंत ने नंबर 7 पर बल्लेबाजी क्यों की? यह मेरी समझ से परे है. क्या ऋषभ पंत का नंबर 7 पर बल्लेबाजी करना सही है. अब्दुल समद, आयुष बदोनी ने उनसे आगे बल्लेबाजी की. यह निर्णय किसका था. यह या तो टीम प्रबंधन का था या पंत का. हालांकि, ऋषभ पंत वह गुस्से में थे. ऐसा लग रहा था कि उन्हें कुछ ऐसा कहा गया था जिससे वह खुश नहीं थे. उनका मूड भी ठीक नहीं था."

उन्होंने आगे कहा, "यह मेरी राय है. ऋषभ पंत के बारे में कुछ चर्चा हुई, जिससे शायद वह परेशान हो गए. हम पंत को अच्छी तरह से जानते हैं. वह एक अच्छा लड़का है, जो बड़ों और सीनियर प्लेयर्स का सम्मान करता है. लेकिन क्या यह सही है? अगर पंत फॉर्म में नहीं है, तो क्या आप उसे नंबर 7 पर उतारेंगे? वह आपका कप्तान है. आप उसे टॉस पर भेजते हैं. मुझे यह पसंद नहीं आया. अगर कप्तान नाखुश है तो टीम कैसे जीत सकती है?"

आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत

ऋषभ पंत का बल्ला इस सीजन अभी तक खामोश रहा है. उन्होंने 9 मैचों में 106 रन बनाए हैं, जबकि इसमें एक ही पारी में उन्होंने 63 रन बनाए थे. लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो वह अभी प्लेऑफ के लिए मजबूत लड़ाई कर रही है, टीम ने 9 में से 5 मैच जीते हैं और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है. उसके अभी 5 मैच बचे हुए हैं, जिसमें उसे कम से कम 4 मैच जीतने होंगे. लखनऊ का अगला मैच मुंबई इंडियंस के साथ वानखेड़े स्टेडियम में है. ये मैच रविवार, 27 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: भारत की कुल बढ़त 200 के पार, मुश्किल में श्रीलंका
LIVE: भारत की कुल बढ़त 200 के पार, मुश्किल में श्रीलंका
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget