एक्सप्लोरर

IPL 2025 Points Table: पॉइंट्स टेबल में कौन किस स्थान पर? प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कौन सी टीम करेगी, समझें समीकरण

IPL 2025 Points Table: अब आईपीएल 2025 का हर एक मैच महत्वपूर्ण है. जानिए 39 मैचों के बाद सभी 10 टीमों का प्लेऑफ में पहुंचने का गणित और जानें अभी पर्पल कैप , ऑरेंज कैप किसके पास हैं.

IPL 2025 playoffs scenario: आईपीएल के 18वें संस्करण का आयोजन जारी है, अभी 39 मैच खेले जा चुके हैं. सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर सभी टीमों ने 8-8 मैच खेल लिए हैं. टॉप 4 में 3 टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है जबकि 5-5 बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स पिछड़ी हुई है. अब हर मुकाबला महत्वपूर्ण है, जानिए सभी टीमें अभी अंक तालिका में कहां है और उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना है.

गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने के करीब

आईपीएल का 39वां मैच गुजरात टाइटंस ने 39 रनों से जीतकर अपना प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता आसान कर लिया है. अंक तालिका में तो कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन उसके 12 अंक हो गए हैं, शुभमन गिल की टीम टॉप पर काबिज है. अब उसके 6 मैच बचे हुए हैं, जिसमें से उसे चाहिए कि वह कम से कम 3 मैच जीते. उसे किसी अन्य टीम के नतीजे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. 

टॉप 4 में सिर्फ गुजरात ही है, जिसने आईपीएल का खिताब जीता है. इसके बाद दूसरे तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स हैं. तीनों टीमें अपने पहले आईपीएल ख़िताब के लिए मैदान में हैं. दिल्ली ने 7 में से 5 मैच जीते हैं, आरसीबी और पंजाब ने 8-8 मैच खेले हैं और दोनों ने 5-5 मैच जीते हैं. ये टीमें अगर 4 मैच और जीतती है तो उसका प्लेऑफ में पहुंचना पक्का माना जा सकता है, हालांकि 3 मैचों में जीत के साथ भी तीनों का रास्ता बंद नहीं होगा लेकिन तब टक्कर बढ़ जाएगी.

मुंबई इंडियंस की अच्छी वापसी

लखनऊ 8 में 5 जीत के साथ पांचवे स्थान पर है, उसे भी 4 मैच जीतने होंगे लेकिन उसे अपना नेट रन रेट भी थोड़ा सुधारना होगा. वहीं हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने शुरूआती मैचों में लगातार हार के बाद अच्छी वापसी की है. अभी मुंबई ने 8 में से 4 मैच जीते हैं, उसे अगले 6 मैचों में कम से कम 5 मैच जीतने होंगे.

बाहर होने की कगार पर खड़ी CSK

चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 मैचों में सिर्फ 2 ही जीते हैं, वह बाहर होने की कगार पर है. उसे चाहिए कि वह बचे हुए सभी 6 मैच जीते, इसके बाद उसके 16 अंक होंगे और प्लेऑफ में पहुंचने का चांस बनेगा. अभी टीम 10वें स्थान पर है. राजस्थान रॉयल्स का भी यही हाल है, उसने भी 8 में सिर्फ 2 मैच जीते हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 मैचों में 2 जीते हैं, वह तालिका में 9वें नंबर पर है. केकेआर ने 8 में 3 मैच जीते हैं और वह तालिका में 7वें नंबर पर है, उसे अगले 6 मैचों में सभी में जीत चाहिए.

ऑरेंज कैप होल्डर

अभी ऑरेंज कैप साई सुदर्शन के पास है. गुजरात टाइटंस के इस बल्लेबाज ने खेले 8 मैचों में 52.12 की एवरेज से 417 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर लखनऊ के निकोलस पूरन (368 रन) हैं. 

पर्पल कैप होल्डर

पर्पल कैप भी गुजरात टाइटंस के गेंदबाज के पास है, उन्होंने 8 मैचों में 16 विकेट लिए हैं. जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद कुलदीप यादव (12 विकेट) अभी उनसे 4 विकेट पीछे हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
Turning Point: जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट
जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट
IND VS ENG: 'जो रूट एक लाजवाब खिलाड़ी, आप चेंजिंग रूम में भी उससे...' , हैरी ब्रूक तारीफ में क्या कुछ कहा
'जो रूट एक लाजवाब खिलाड़ी, आप चेंजिंग रूम में भी उससे...' , हैरी ब्रूक तारीफ में क्या कुछ कहा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget