एक्सप्लोरर

IPL 2025: मेगा ऑक्शन में सिर्फ इतने खिलाड़ी कर सकेंगे रिटेन, टीमों को लगा झटका; आया बड़ा अपडेट

IPL Auction Retention Rules: आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन के नियमों को लेकर घमासान जारी है. जानिए रिपोर्ट अनुसार BCCI रिटेन्शन नियमों को लेकर क्या फैसला लेने वाली है.

IPL Auction Retention Rules: आईपीएल 2024 का समापन हो चुका है, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स विजयी रही. उसके बाद IPL 2025 का मेगा ऑक्शन चर्चा में बना हुआ है. नियमों के अनुसार मेगा ऑक्शन में हर एक फ्रैंचाइज़ी '3+1' रिटेन्शन रूल के तहत 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर पाएगी. '3+1 रिटेन्शन रूल' का मतलब है कि ऑक्शन में कोई फ्रैंचाइज़ी 3 खिलाड़ियों को सीधे तौर पर रिटेन कर सकती है और चौथे खिलाड़ी को 'राइट टू मैच' कार्ड के तहत दोबारा खरीद सकती है. मगर पिछले दिनों एक खबर सामने आई कि अधिकांश फ्रैंचाइज़ी अगले सीजन के लिए 8 खिलाड़ी रिटेन करना चाहती हैं.

अधिकतर टीमों के मालिक 8 खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहते थे, लेकिन न्यूज 18 के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड '3+1' रूल के साथ टिका रहना चाहता है. खबरें हैं कि मेगा ऑक्शन को करवाने का अर्थ ही यह है कि टीमों के अंदर अगले सीजन बहुत बड़े बदलाव देखे जा सकेंगे. इस नए नियम के चलते कयास लगाए जाने लगे हैं कि रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी अन्य टीमों का रुख कर सकते हैं.

नहीं बदलेगा रिटेन्शन रूल!

मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि एक आईपीएल में टीम ऑफिशियल ने IPL 2025 में बहुत ज्यादा रिटेन्शन की अफवाहों को खारिज कर दिया है. कहा गया है कि 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने और उसके बाद 1-2 खिलाड़ियों पर 'राइट टू मैच' कार्ड के इस्तेमाल से मेगा ऑक्शन की पूरी प्रक्रिया बेकार चली जाएगी. यदि ये ऑक्शन ना करवाया गया तो एक लीग के तौर पर IPL की लोकप्रियता पर बुरा असर पड़ सकता है.

वफादार फैंस भी हैं एक समस्या

'3+1' रिटेन्शन रूल के साथ एक बड़ी समस्या यह भी है कि फ्रैंचाइज़ी स्टार प्लेयर्स को रिटेन नहीं कर पाएगी. कुछ टीमों का फैनबेस केवल चुनिंदा खिलाड़ियों के आधार पर है, जैसे विराट कोहली केवल RCB के लिए खेले हैं. मगर न्यूज 18 की रिपोर्ट अनुसार सूत्र ने बताया कि IPL की तुलना EPL जैसी लीग्स से नहीं की जा सकती, क्योंकि IPL में वैसा फैनबेस तैयार होने में अभी बहुत समय लगेगा. यह भी चर्चा है कि ऑक्शन को हटाकर ड्राफ्ट सिस्टम लाया जाए, लेकिन ऑक्शन के होने से इंडियन प्रीमियर लीग में दिलचस्पी बनी रहती है.

यह भी पढ़ें:

T20 WORLD CUP में इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है ऑस्ट्रेलिया, जानें कंगारूओं की संभावित प्लेइंग XI

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसा है Hagley Oval पर टी20 रिकॉर्ड, क्राइस्टचर्च के इस मैदान पर होगा IND-NZ पहला मैच
कैसा है Hagley Oval पर टी20 रिकॉर्ड, क्राइस्टचर्च के इस मैदान पर होगा IND-NZ पहला मैच
ना सुबह की नींद होगी खराब, ना देर रात तक जागना होगा; जानें IND vs NZ पहले टी20 की टाइमिंग
ना सुबह की नींद होगी खराब, ना देर रात तक जागना होगा; जानें IND vs NZ पहले टी20 की टाइमिंग
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ईशान किशन के निशाने पर 3 रिकॉर्ड, बनेगा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ईशान किशन के निशाने पर 3 रिकॉर्ड, बनेगा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
Embed widget