एक्सप्लोरर

IPL 2024 Updates: रिटेंशन लिस्ट आने से पहले अब तक क्या-क्या हुआ? जानें सभी बड़ी अपडेट्स

IPL 2024 Auction: आईपीएल के अगले सीजन के लिए 19 दिसंबर को नीलामी होनी है. इससे पहले 26 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी को रिटेन किए जाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट सौंपनी है.

IPL Transfers: वर्ल्ड कप 2023 के दौरान ही IPL की आहट होने लगी थी. अब जैसे-जैसे नीलामी का दिन नजदीक आ रहा है, तो IPL का शोर और बढ़ता जा रहा है. हालांकि इस पूरे महीने IPL 2024 से जुड़ी केवल 4 बड़ी अपडेट्स सामने आई हैं. इनमें तीन खिलाड़ियों के ट्रांसफर से लेकर बेन स्टोक्स और गौतम गंभीर से जुड़ी अपडेट्स शामिल हैं. 

IPL 2024 के लिए 19 दिसंबर को दुबई में नीलामी होनी है. इससे पहले 26 नवंबर तक सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट सौंपनी है. यानी 26 नवंबर तक यह साफ हो जाना है कि टीमें किस-किस को अपने साथ बनाए रखेगी और किस-किस का साथ छोड़ देगी. जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया जाएगा, वे कुछ नए खिलाड़ियों के साथ IPL 2024 की नीलामी लिस्ट में शामिल होंगे.

अब तक क्या-क्या हुआ?

23 नवंबर: बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया. उन्होंने फिटनेस और वर्कलोड का हवाला देते हुए आईपीएल नहीं खेलने का फैसला किया. IPL 2023 में वह CSK की स्क्वाड का हिस्सा थे. अभी तक CSK  ने उन्हें रिलीज नहीं किया है. यानी सीएसके बेन स्टोक्स को IPL 2025 की नीलामी के वक्त रिटेन कर सकती है. वहीं, अगर CSK स्टोक्स को रिलीज कर देती है तो उसके पास दिसंबर में होने वाली नीलामी में 16.25 करोड़ की राशि उपलब्ध हो जाएगी. 

22 नवंबर: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक ट्रेड हुआ है. इसमें राजस्थान रॉयल्स ने अपने बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल (7.75 करोड़ रुपए) और लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने गेंदबाज आवेश खान (10 करोड़) की अदला-बदली की है. यानी अब आवेश रॉयल्स की जर्सी में और पडीक्कल जायंट्स की जर्सी में नजर आएंगे.

22 नवंबर: गौतम गंभीर IPL 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर थे. अब 2024 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर होंगे. वह 2012 और 2014 में KKR को अपनी कप्तानी में आईपीए चैंपियन बना चुके हैं.

3 नवंबर: लखनऊ सुपर जायंट्स ने नवंबर की शुरुआत में ही एक खिलाड़ी को ट्रेड कर आईपीएल 2024 नीलामी की तैयारी का पहला कदम उठाया था. उन्होंने रोमारियो शेफर्ड को मुंबई इंडियंस को ट्रेड किया था.

यह भी पढ़ें...

Mohammed Shami: यूपी में भेदभाव वाले बयान पर कायम हैं मोहम्मद शमी, बताया सेलेक्शन प्रोसेस के वक्त क्या मिला था जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget