एक्सप्लोरर

Mohammed Shami: यूपी में भेदभाव वाले बयान पर कायम हैं मोहम्मद शमी, बताया सेलेक्शन प्रोसेस के वक्त क्या मिला था जवाब

Mohammed Shami: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने यहां भेदभाव का आरोप लगाया है.

Mohammed Shami On UPCA: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के लिए सबसे धारदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद शमी उस बात पर कायम है जो उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लिए कही थी. उन्होंने कहा था कि यूपी में उनके साथ न्याय नहीं हुआ था. शमी ने यह बात इसलिए कही थी क्योंकि एक वक्त जब वह क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे थे, तब अच्छे प्रदर्शन के बावजूद यूपी की टीम में उनका चयन तक नहीं हो पा रहा था. अब एक अन्य इंटरव्यू में शमी ने इस बात को फिर से दोहराया है.

दैनिक जागरण के साथ बातचीत में शमी ने कहा, 'हां, उस समय उत्तर प्रदेश में मेरे साथ भेदभाव हुआ था. मेरे भाई को मेरे बारे में स्पष्ट कह दिया गया था कि लड़के में दम है लेकिन चयन नहीं कर सकते. आज मैं जहां हूं, वह मेरी मेहनत है. संघर्ष के दिनों में मेरे साथ क्या-क्या हुआ, यह बात मैं और मेरा परिवार ही जानता है. फाइनल राउंड में मुझे लगातार दो बार बाहर किया गया था. मैं गांव से निकलकर आया था. मेरे पास न तो संसाधन थे और न ही किसी की सिफारिश थी. मेरे पास सिर्फ क्रिकेट खेलने का जुनून था.'

यूपीसीए के लिए क्या कुछ कह चुके हैं शमी?
शमी ने हाल ही में कहा था, यूपी क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए दो बार ट्रायल दिया. ट्रायल के फाइनल राउंड में पहुंचने पर यूपी वाले लात मारकर भगा देते थे. जब लगातार दो साल तक मौका नहीं मिला तो मेरे भाई ने चीफ सिलेक्टर से बात की थी. उन्होंने सिलेक्शन का मना करते हुए यह तक कह दिया था कि क्या तुम मेरी कुर्सी हिलाओगे. मेरे भाई ने ट्रायल फॉर्म फाड़ते हुए कहा था कि अब शमी यहां से नहीं खेलना.

बंगाल होते हुए टीम इंडिया में आए शमी
यूपी की टीम में जगह नहीं बना पाने के कारण मोहम्मद शमी ने बंगाल की ओर रूख किया. यहां उन्हें रणजी टीम में जगह भी मिली और फिर आईपीएल में होते हुए वह टीम इंडिया का टिकट पाने में कामयाब रहे. बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

Mohammed Shami: मिचेल मार्श की हरकत से नाराज हुए मोहम्मद शमी, वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखने का है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget