एक्सप्लोरर

IPL 2023 में हिन्दी और इंग्लिश के लिए कमेंट्री करेंगे ये दिग्गज, आकाश चोपड़ा नहीं आएंगे नज़र, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2023 Hindi Commentators: आईपीएल 2023 यानी इस साल खेले जाने वाले आईपीएल के 16वें सीज़न के लिए हिन्दी और इंग्लिश कमेंटेटर्स की लिस्ट सामने आ गई है.

IPL 2023 Hindi And English Commentators: आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होगी. टूर्नामेंट के 16वें सीज़न को लेकर फैंस के अंदर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. आईपीएल मैचों में कमेंट्री खेल में चार चांद लगाती है. हर सीज़न में हमें शानदार कमेंट्री देखने को मिलती है, इस बार भी ऐसा ही होगा. आईपीएल 2023 के हिंदी और इंग्लिश कमेंटेटर्स की पूरी लिस्ट सामने आ गई है. हालांकि, इस लिस्ट में हिन्दी के दिग्गज कमेंटेटर आकाश चोपड़ा नहीं दिखाई देंगे.

वहीं इस बार कुछ अलग और नए कमेंटेटर्स भी देखने को मिलेंगे. इस बार इरफान पठान के साथ-साथ, उनके बड़े भाई यूसुफ पठान आपको आईपीएल में हिन्दी कमेंट्री करते हुए सुनाई देंगे. ऐसे में उनकी कमेंट्री सुनना बड़ा ही नया अनुभव होगा. यूसुफ अपनी ताबड़तोड़ बल्लबाज़ी के लिए जाने जाते थे, लेकिन कमेंट्री उनके लिए नया अनुभव होगा. आइए जानते हैं आईपीएल के इस सीज़न के लिए कमेंटेटर्स की लिस्ट.

हिन्दी कमेंटेटर्स की लिस्ट

वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, मिताली राज, मोहम्मद कैफ, संजय मांजरेकर, इमरान ताहिर, दीपदास गुप्ता, अजय मेहरा, पदमजीत सहरावत और जतिन सप्रू शामिल रहेंगे. 

इंग्लिश कमेंटेटर्स की लिस्ट

सुनील गावस्कर, जैक कैलिस, मैथ्यू हेडन, केविन पीटरसन, आरोन फिंच, टॉम मूडी, पॉल कॉलिंगवुड, डेनियल विटोरी, डेनियल मॉरिसन और डेविड हसी शामिल रहेंगे. 

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा पहला मुकाबला

31 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के 16वें सीज़न में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मैच खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच 21 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. गौरलतब है कि आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस ने अपने डेब्यू सीज़न में ही ट्रॉफी जीत ली थी. अब दूसरे सीज़न में खिताब किसके नाम होगा, ये देखने वाली बात होगी. 

ये भी पढे़ं...

WPL 2023: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ में जगह पक्की, तीसरी टीम कौन होगी? जानिए समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget