एक्सप्लोरर

IPL 2021: Michael Clarke के कमेंट पर Steve Smith का करारा जवाब, वीडियो जारी कर कही ये बात

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए अपनी नई फ्रेंचाइजी टीम-दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने को लेकर उत्साहित हैं.

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए अपनी नई फ्रेंचाइजी टीम-दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने को लेकर उत्साहित हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 सीजन के लिए चेन्नई में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स और आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ को 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा है.

स्मिथ का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था. बेस प्राइस पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पहली बोली लगाई, जिसके बाद 20 लाख और बढ़ाकर 2.20 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया. दिल्ली की टीम ने बीते सीजन में फाइनल खेला था.

दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें स्मिथ ने कहा, " इस साल मैं टीम से जुड़ने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं. मुझे लगता है कि यह अच्छे खिलाड़ियों और कोचों से सजी हुई टीम है और मैं उनसे जुड़ने के लिए बेताब हूं. टीम के साथ कुछ यादें जोड़ना चाहता हूं. मुझे उम्मीद है कि टीम पिछले साल भी बेहतर प्रदर्शन करेगी."

आईपीएल 13 में स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के लिए बतौकर कप्तान खेले थे, लेकिन नए सीजन के लिए क्लब ने उन्हें रिलीज कर संजू सैमसन को कप्तान बनाया है. इससे पहेल, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने संकेत दिया था कि आईपीएल-2021 नीलामी में कम कीमत मिलने के बाद स्मिथ चोट का हवाला देकर इस लीग से हट सकते हैं.

क्लार्क ने बिग स्पोटर्स ब्रेकफास्ट पोडकास्ट में कहा था, " मैं जानता हूं कि उनका टी-20 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, पिछला आईपीएल अच्छा नहीं रहा था, लेकिन मैं हैरान हूं कि वह किस रेट पर बिके हैं." उन्होंने कहा था , " लेकिन पिछले साल वह जिस कीमत पर खेल रहे थे और जिस रोल में थे ऐसे में। वह राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे, ऐसे में अगर भारत के लिए रवाना होने से पहले उन्हें अगर हैमस्ट्रिंग हो जाता है, तो मुझे हैरानी नहीं होगी." स्मिथ ने आईपीएल के 13वें सीजन में 14 मैचों में 311 रन बनाए थे, जिसमें तीन अर्धशतक भी थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
LIVE: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget