एक्सप्लोरर

IPL 2021: 'माही भाई' के खिलाफ कप्तान के रूप में पहले मैच में कुछ ऐसा करना चाहते हैं पंत

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 10 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स (DC vs CSK) के खिलाफ खेलेगी. ऋषभ पंत पहली बार दिल्ली की टीम की कप्तानी करेंगे. 

मुंबई: ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपनी कप्तानी पारी की शुरुआत करने के लिए बेताब हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह इस दिग्गज पूर्व कप्तान से सीखे गुर का इस्तेमाल शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में उन्हीं की टीम को हराने के लिए करेंगे. दिल्ली और धोनी की सुपरकिंगस शनिवार को यहां आमने सामने होंगी. तेइस साल के प्रतिभावान विकेटकीपर बल्लेबाज पंत इस मुकाबले के साथ कप्तान के रूप में अपनी पारी का आगाज करेंगे.

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में पंत ने कहा, ''कप्तान के रूप में मेरा पहला मुकाबला माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) के खिलाफ होगा. यह मेरे लिए अच्छा अनुभव होगा क्योंकि मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है. एक खिलाड़ी के रूप में मेरे अपने अनुभव भी हैं.''

धोनी से मिली सीख को लागू करूंगा

उन्होंने कहा, ''मैं अपने अनुभवी और महेंद्र सिंह धोनी से मिली सीख को लागू करूंगा और सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ अलग करने का प्रयास करूंगा.'' अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान उतार चढ़ाव का सामना करने वाले पंत पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.

कई बार पंत की तुलना धोनी के साथ होती है लेकिन यह युवा खिलाड़ी कह चुका है कि उसका लक्ष्य अपने लिए अलग जगह बनाना है. वह हालांकि धोनी से सलाह लेते हैं. पंत ने 68 आईपील मैचों में 2,079 रन बनाए हैं. उन्होंने कहा कि वह दिल्ली को पहला आईपीएल खिताब दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे.

'इस बार खिताब जीतने में सफल रहेंगे'

टीम पर मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के प्रभाव के बारे में पूछने पर पंत ने कहा, ''पिछले दो-तीन साल से उसने (पोंटिंग) हमारे लिए शानदार काम किया है.'' उन्होंने कहा, ''वह टीम में ऊर्जा लेकर आता है और एक खिलाड़ी के रूप में जब आप अपने कोच को देखते हो और सोचते हो कि इस व्यक्ति से आप काफी कुछ सीख सकते हो तो फिर इससे बेहतर कुछ नहीं होता.''

पंत ने कहा, ''उम्मीद करते हैं कि रिकी और पूरी टीम की मदद से हम इस बार खिताब जीतने में सफल रहेंगे.''

IPL 2021: Mumbai Indians के विकेटकीपिंग सलाहकार किरण मोरे कोरोना संक्रमित हुए

तस्लीमा नसरीन ने कहा- क्रिकेट ना खेलते तो ISIS में शामिल हो जाते मोईन अली, बाद में ट्वीट किया डिलीट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget