एक्सप्लोरर

IPL 2021: Mumbai Indians के विकेटकीपिंग सलाहकार किरण मोरे कोरोना संक्रमित हुए

मुंबई इंडियंस और मोरे दोनों भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं. बयान के मुताबिक मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम लगातार मोरे के स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए हुए है.

IPL 2021: पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस के स्काउट और विकेटकीपिंग सलाहकार किरण मोरे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. आईपीएल फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि मोरे फिलहाल लक्षणरहित हैं और आईसोलेशन में रह रहे हैं.

मुंबई इंडियंस और मोरे दोनों भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं. बयान के मुताबिक मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम लगातार मोरे के स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए हुए है.

बयान में कहा गया है कि वे अपने प्रशंसकों को याद दिलाना चाहते हैं कि वह ऐसे कठिन समय में सुरिक्षत रहें और कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करें. उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2021 का आयोजन नौ अप्रैल से होना है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 14वां सीज़न यानी आईपीएल 2021 09 अप्रैल से 30 मई के बीच खेला जाएगा. आईपीएल के 14वें सीज़न का पहला मैच 09 अप्रैल को चेन्नई में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 7.30 बजे खेला जाएगा. वहीं आईपीएल 2021 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 30 मई को खेला जाएगा.

गत चैंपियन मुंबई इंडियंस 09 अप्रैल को विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ अपने अभियान का आगाज़ करेगी, जो टूर्नामेंट का पहला मैच भी होगा. यह मैच चेन्नई में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. आईपीएल 2021 में कुल 11 डबल हेडर्स मुकाबले होंगे, जहां छह टीमें दोपहर में तीन मैच और दो टीमें दोपहर में दो मैच खेलेंगी. दोपहर के मुकाबले साढ़े तीन बजे और शाम के मैच साढ़े सात बजे शुरू होंगे.

मुंबई ने नीलामी में खरीदे थे सात खिलाड़ी

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 की नीलामी में कुल सात खिलाड़ियों को खरीदा था. मुंबई ने एडम मिल्ने (3.20 करोड़ रुपये), नाथन कुल्टर नाइल (पांच करोड़ रुपये), पीयुष चावला (2.20 करोड़ रुपये), युद्धवीर चरक (20 लाख रुपये), मार्को जैनसन (20 लाख रुपये), अर्जुन तेंदुलकर (20 लाख रुपये) और जेम्स नीशम (50 लाख रुपये) को खरीदा था.

नीलामी के बाद मुंबई की पूरी टीम

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, आदित्‍य तारे, सौरभ तिवारी, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, ट्रेंट बोल्‍ट, जयंत यादव, सूर्यकुमार यादव, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, क्रिस लिन, राहुल चाहर, हार्दिक पंड्या, अनमोलप्रीत सिंह, मोहसिन खान, अनुकूल रॉय, इशान किशन, नाथन कुल्टर नाइल, पीयूष चावला , युद्धवीर चरक, मार्को जैनसन, अर्जुन तेंदुलकर और जिमी नीशम.

मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल (IPL 2021 Mumbai Indians Full Schedule Squad)

9 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7.30 बजे, चेन्नई : मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

13 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस

17 अप्रैल, शनिवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

20 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

23 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

29 अप्रैल, गुरुवार 3.30 नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स

1 मई, शनिवार शाम 7.30 बजे नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

4 मई, मंगलवार शाम 7.30 बजे नई दिल्ली : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस

8 मई, शनिवार शाम 7.30 बजे नई दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस

10 मई, सोमवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

13 मई, गुरुवार 3.30 बजे बेंगलुरु : मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स

16 मई, रविवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

20 मई, गुरुवार 3.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस

23 मई, रविवार दोपहर 3.30 बजे कोलकाता : मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget