एक्सप्लोरर

IPL 2021: गायकवाड़-प्लेसिस करेंगे ओपनिंग, जानें CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. जानिए इस मैच में CSK की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.

09 अप्रैल से दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग शुरू हो रही है. इस साल इसका 14वां एडिशन खेला जाएगा. आईपीएल 2021 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. वहीं इस लीग की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स 10 अप्रैल को इस सीज़न का अपना पहला मैच खेलेगी. चेन्नई का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा. आइये जानें कि इस मैच में चेन्नई की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.

गायकवाड़-प्लेसिस और कर सकते हैं ओपनिंग

आईपीएल के पिछले सीज़न यानी आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी लचर रहा था. टीम लीग के इतिहास में पहली बार प्ले ऑफ में क्वालीफाई नहीं कर सकी थी. हालांकि, इस बार टीम में कई बदलाव हुए हैं. ऐसे में कप्तान एमएस धोनी के लिए प्लेइंग इलेवन का चयन करना आसान नहीं होने वाला है.

पिछले सीज़न में कप्तान धोनी ने युवा खिलाड़ियों से ज्यादा अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया था, लेकिन उनका यह दांव उल्टा साबित हुआ था. भले ही पिछले सीज़न में चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही थी, लेकिन अंत में टीम को युवा बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ ने कुछ मैच जिताए थे. ऐसे में कप्तान धोनी इस साल उन्हें शुरुआत से ही मौका दे सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में गायकवाड़ और प्लेसिस ओपनिंग कर सकते हैं. इसके बाद तीन नंबर पर पिछला आईपीएल मिस करने वाले सुरेश रैना खेल सकते हैं. चौथे और पांचवें नंबर पर अंबाती रायडू और एमएस धोनी का खेलना लगभग तय है.

चार ऑलराउंडर के साथ उतर सकती है CSK

आईपीएल 2021 के लिए चेन्नई की टीम में कई ऑलराउंडर खिलाड़ी मौजूद हैं. इसकी वजह से इस साल टीम काफी संतुलित दिख रही है. इस साल टीम में सैम कर्रन, ड्वेन ब्रावो, मोईन अली और रविंद्र जडेजा के रूप में बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी है. ये सभी पहले मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं.

इसके बाद तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी शार्दुल ठाकुर और दीपक चहर के कंधो पर रह सकती है. शार्दुल ने पिछले कुछ महीनों में इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई लिमिटेड ओवर की सीरीज में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था.

चेन्नई की संभावित प्लेइंग इलेवन- ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डू प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, मोईन अली, सैम कर्रन, ड्वेन ब्रावो, दीपक चहर और शार्दुल ठाकुर.

यह भी पढ़ें- 

IPL 2021: पार्थिव पटेल बोले- मुंबई इंडियंस को अपनी प्लेइंग इलेवन से ज्यादा छेड़छाड़ करने की ज़रूरत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget