एक्सप्लोरर

IPL 2021: एमएस धोनी को शून्य पर आउट करने वाले आवेश खान बोले- तीन साल बाद पूरा हुआ सपना

IPL 2021: आवेश खान ने कहा, "तीन साल पहले मेरे पास माही भाई का विकेट लेने का मौका था, लेकिन किसी ने उनका कैच छोड़ दिया था. अब मेरा धोनी का विकेट लेने का सपना पूरा हुआ है और मैं काफी खुश हूं."

IPL 2021: आईपीएल 2021 के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 188 रन बनाए थे, लेकिन दिल्ली ने आठ गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया. इस मैच में दिल्ली के युवा तेज गेंदबाज आवेश खान ने चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी को खाता खोले बिना ही पवेलियन भेज दिया था. अब आवेश ने धोनी को आउट करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. आवेश का कहना है कि आखिरकार धोनी का विकेट लेने का उनका सपना पूरा हुआ. 

आवेश ने कहा, "तीन साल पहले मेरे पास माही भाई का विकेट लेने का मौका था, लेकिन किसी ने उनका कैच छोड़ दिया था. अब मेरा धोनी का विकेट लेने का सपना पूरा हुआ है और मैं काफी खुश हूं. धोनी भाई ने कुछ समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला था, लेकिन हम उनपर दबाव बनाना चाहते थे और इस दबाव के कारण ही मैं उनका विकेट ले सका."

दिल्ली कैपिटल्स के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि दिल्ली की टीम पहला मैच जीतने के बाद अपनी इस लय को बरकरार रखेगी. उन्होंने कहा, "पहले मैच में अपने प्रदर्शन से मैं बहुत खुश हूं और मुझे ज्यादा खुशी इस बात की है कि हमने यह मुकाबला जीता. धोनी और फाफ डू प्लेसिस का विकेट लेकर मैंने टीम को अच्छी स्थिति पर पहुंचाया. मुझे खुशी है कि मैनेजमेंट ने जो भूमिका अदा करने की जिम्मेदारी मुझे दी थी, उसे मैं अच्छे से निभा सका. पहला मैच जीतने के बाद टीम में सभी खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और अब हमें इस लय को बरकरार रखना है."

आवेश खान ने आगे कहा कि फाफ डू प्लेसिस के विकेट लेने से उन्हें लय हासिल करने में मदद मिली. उन्होंने कहा, "ऋषभ पंत ने मुझे मैच का दूसरा ओवर डालने के लिए भेजा और मैंने उसमें विकेट लिया. तेज गेंदबाज के लिए शुरू के ओवर में विकेट लेना लय हासिल करने के लिए अच्छा होता है. प्लेसिस अच्छे बल्लेबाज हैं और अगर वह लगातार खेलते तो हमारे लिए परेशानी खड़ी कर सकते थे."

24 साल के आवेश ने बताया कि उन्होंने आईपीएल के इस सीजन को देखते हुए डायटिशियन रखा था. आवेश ने कहा, "मैंने अपना वजन पांच किलो तक कम किया. मैंने निजी डायटिशियन को रखा और उनके अनुसार ही अपनी डायट बनाई. यह हर दिन बदलता रहता था. अपनी फिटनेस में सुधार लाने से मुझे काफी मदद मिली."

आवेश ने आगे कहा, "मेरे ख्याल से टूर्नामेंट में हमारी टीम की तेज गेंदबाजी लाइन अप सर्वश्रेष्ठ है. कगीसो रबाडा ने पिछले सीजन में पर्पल कैप जीती थी. उनके अलावा पिछले सीजन में एनरिक नॉर्टजे ने आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज गेंद डाली थी. इशांत शर्मा और उमेश यादव जैसे अनुभवी गेंदबाज भी टीम में हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget