एक्सप्लोरर

IPL Auction: 18 फरवरी को होगी आईपीएल 2021 की नीलामी, जानिए किस टीम के पास है कितना पैसा

आईपीएल 2021 की नीलामी के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के पास सबसे ज्यादा 53.20 करोड़ रुपये हैं.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीज़न यानी IPL 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होगी. आईपीएल ने खुद आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है. आईपीएल की सभी आठ टीमों ने इस बार 139 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि 57 खिलाड़ियों को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा 22 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सबसे कम 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया है.

आईपीएल 2021 का ऑक्शन 18 तारीख को इसलिए रखा गया है क्योंकि इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच चेन्‍नई में ही 17 फरवरी को खत्‍म होगा. चेन्नई में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैच की सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच खेलेगी. दूसरा टेस्ट मैच 13 से 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा और उसके खत्म होने के ठीक अगले ही दिन आईपीएल की नीलामी के लिए मंच सजेगा.

जानिए किस टीम के पास है कितना पैसा-

1- कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने कुल छह खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है. अब ऑक्शन में नए खिलाड़ियों को खरीदने के लिए उसके पास 10.75 करोड़ रुपये हैं.

2- मुंबई इंडियंस

आईपीएल की मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 के लिए लसिथ मलिंगा समेत कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है. ऑक्शन के लिए मुंबई के पास 15.35 करोड़ रुपये हैं.

3- दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन से पहले जेसन रॉय और एलेक्स कैरी समेत कुल छह खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है. हालांकि, नीलामी में उसके पास 12.90 करोड़ रुपये होंगे.

4- राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के आगामी सीज़न के लिए अपने कप्तान स्टीव स्मिथ समेत आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया है. ऑक्शन में उसके पास 34.85 करोड़ रुपये हैं.

5- सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने आगामी सीजन के लिए सबसे ज्यादा 22 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. इसके बावजूद नीलामी में उसके पास 10.75 करोड़ रुपये हैं.

6- किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले ग्लेन मैक्सवेल समेत कुल सात खिलाड़ियों की टीम से बाहर किया है. अब उसके पास ऑक्शन में सबसे ज्यादा 53.20 करोड़ रुपये हैं.

7- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोन ने डेल स्टेन समेत कुल 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. ऑक्शन के लिए आरसीबी के पास 35.90 करोड़ हैं.

8- चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स के पास 22.90 करोड़ रुपये हैं. आईपीएल 2021 की ऑक्शन से पहले चेन्नई ने कुल पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया है.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: भारत आने को लेकर उत्साहित हैं जॉनी बेयरस्टो, पहले दो टेस्ट में टीम से बाहर होने पर कही ये बड़ी बात
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहबाज सरकार की खुली पोल... पाकिस्तान में जैश के आतंकियों का खुल्लम खुल्ला रोड शो, भारत के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी
शहबाज सरकार की खुली पोल... PAK में जैश के आतंकियों का खुल्लम खुल्ला रोड शो, भारत के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी
यूपी में दो साल में 1.08 लाख गुमशुदा, HC सख्त, ACS गृह और DGP तलब, 23 मार्च को अगली सुनवाई
यूपी में दो साल में 1.08 लाख गुमशुदा, HC सख्त, ACS गृह और DGP तलब, 23 मार्च को अगली सुनवाई
India Global Hub: भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, लिखा- प्यार में चमकिए
ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, लिखा- प्यार में चमकिए

वीडियोज

Manipur में सरकार बनते ही हिंसा भड़की | Breaking News
Sansani: दिल्ली में मासूमों के सीक्रेट लुटेरे का कहर | Crime News
Janhit with Chitra Tripathi: PM modi ने गांधी परिवार की नीतियों पर उठाए सवाल | OM Birla | Congress
Parliament Session: संसद संग्राम की पूरी 'पिक्चर' देखिये | ABP News | Bharat Ki Baat
Sandeep Chaudhary: PM की जान का डर...विपक्ष कहे सरेंडर! | Rahul Gandhi | OM Birla | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज सरकार की खुली पोल... पाकिस्तान में जैश के आतंकियों का खुल्लम खुल्ला रोड शो, भारत के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी
शहबाज सरकार की खुली पोल... PAK में जैश के आतंकियों का खुल्लम खुल्ला रोड शो, भारत के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी
यूपी में दो साल में 1.08 लाख गुमशुदा, HC सख्त, ACS गृह और DGP तलब, 23 मार्च को अगली सुनवाई
यूपी में दो साल में 1.08 लाख गुमशुदा, HC सख्त, ACS गृह और DGP तलब, 23 मार्च को अगली सुनवाई
India Global Hub: भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, लिखा- प्यार में चमकिए
ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, लिखा- प्यार में चमकिए
श्रीलंका ने माना पाकिस्तान का फैसला गलत, भारत से नहीं खेलने पर दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
श्रीलंका ने माना पाकिस्तान का फैसला गलत, भारत से नहीं खेलने पर दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'ये सिखों का अपमान था', राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को कहा 'गद्दार' तो PM मोदी ने दिया जवाब
'ये सिखों का अपमान था', राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को कहा 'गद्दार' तो PM मोदी ने दिया जवाब
Newborn Constipation: न्यूबॉर्न बेबी में भी होती है कब्ज की शिकायत, जानें इन्हें पहचानने के तरीके
न्यूबॉर्न बेबी में भी होती है कब्ज की शिकायत, जानें इन्हें पहचानने के तरीके
पीएम मोदी किसी देश में एक भी कदम न रखें तो कैसे साइन होती है कोई डील, क्या है इसका तरीका?
पीएम मोदी किसी देश में एक भी कदम न रखें तो कैसे साइन होती है कोई डील, क्या है इसका तरीका?
Embed widget