एक्सप्लोरर

IPL 2019 में हैट्रिक लेने वाले सैम करन ने लीग के बाद बेहतर गेंदबाज़ बनने की उम्मीद जताई

IPL 2019: करन ने कहा, ‘‘मैंने यहां आने से पहले इंग्लैंड में कुछ खिलाड़ियों से बात की और उनकी स्पष्ट राय थी कि यह टूर्नामेंट कितना अच्छा है और अब मैं खुद देख सकता हूं कि इसका स्तर काफी ऊंचा है.’’

इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करन अपनी तीखी इनस्विंगर के कारण पहले ही खास पहचान बना चुके हैं और इस वक्त किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का साथ मिलने से इस 20 वर्षीय क्रिकेटर को लगता है कि अपने पहले आईपीएल के बाद वह और बेहतर खिलाड़ी बनकर उभरेंगे. सैम करन पिछले साल भारत के खिलाफ एजबेस्टन में अपने दूसरे टेस्ट मैच में ही शानदार प्रदर्शन करके मैन ऑफ द मैच बने थे. इसके बाद वह तेजी से आगे बढ़े हैं. किंग्स इलेवन पंजाब ने इस सत्र में उनकी सेवाएं लेने के लिये 7.2 करोड़ रूपए की मोटी धनराशि दी है और वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैट्रिक लेकर इस विश्वास पर खरे भी उतरे. करन ने कहा, ‘‘मेरा पहले आईपीएल में अब तक बहुत अच्छा अनुभव रहा है. भारतीय परिस्थितियों में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खेलना. स्थापित नामों से काफी कुछ सीखने को मिल रहा है और यहां तक कि उन खिलाड़ियों से भी जिन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है.’’ यहां देखें करन की हैट्रिक का वीडियो... आईपीएल में आने से पहले करन ने इंग्लैंड टीम के अपने साथियों से लंबी बातचीत की थी. इससे पहले इस लीग में खेलने के दबाव और उम्मीदों का पता चल गया था. पंजाब की टीम में वह कप्तान आर अश्विन और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल से बात करना पसंद करते हैं, लेकिन भारत के स्विंग विशेषज्ञ शमी से काफी कुछ सीख रहे हैं, जो इस समय शानदार फॉर्म में हैं. करन ने कहा, ‘‘मैंने यहां आने से पहले इंग्लैंड में कुछ खिलाड़ियों से बात की और उनकी स्पष्ट राय थी कि यह टूर्नामेंट कितना अच्छा है और अब मैं खुद देख सकता हूं कि इसका स्तर काफी ऊंचा है.’’ जिम्बाब्वे के पूर्व ऑलराउंडर केविन करन के पुत्र और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टॉम करन के छोटे भाई ने कहा, ‘‘मैं शमी का दिमाग पढ़ने की कोशिश करता हूं. निश्चित तौर पर वह बेहतरीन गेंदबाज हैं और मैं उससे काफी कुछ सीख रहा हूं विशेषकर भारतीय परिस्थितियों में गेंदबाजी करना और मुझे पूरा विश्वास है कि टूर्नामेंट के आखिर में मैं बेहतर गेंदबाज बन जाऊंगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अफगानिस्तान सीरीज का बदलेगा शेड्यूल, तारीखों में होगा बदलाव!
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का बदलेगा शेड्यूल, तारीखों में होगा बदलाव!
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget