एक्सप्लोरर

IPL 2019: रहाणे के शतक पर भारी पड़ी ऋषभ पंत की 78 रनों की पारी, दिल्ली ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया

आईपीएल 2019 के 40वें मैच में ऋषभ पंत की धमाकेदार अर्द्धशतकीय पारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया.

ऋषभ पंत (नाबाद 78) और शिखर धवन (54) के अर्द्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई है.

इस मैच में राजस्थान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अजिंक्य रहाणे (नाबाद 105) के शानदार शतक और कप्तान स्टीव स्मिथ (50) के अर्द्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 191 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसे दिल्ली ने 19.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.

दिल्ली की 11 मैचों में यह सातवीं जीत है और अब वह 14 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है. दिल्ली 2012 के बाद से पहली बार लीग में शीर्ष स्थान पर पहुंची है.

वहीं, राजस्थान को 10 मैचों में सातवीं हार का सामना करना पड़ा है और टीम छह अंकों के साथ सातवें नंबर पर है.

राजस्थान से मिले 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को ओपनर शिखर धवन (54) और पृथ्वी शॉ (42) ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 72 रन साझेदारी कर शानदार शुरुआत दी.

तभी धवन श्रेयस गोपाल की गेंद पर स्टंप आउट हो गए. उन्होंने 27 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के लगाए. धवन का इस सीजन में यह चौथा अर्द्धशतक है. उनके आउट होने के कुछ देर बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (4) भी रेयान पराग का शिकार बन गए.

77 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद शॉ ने एक फिर पंत के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी को दिल्ली की स्थिति को मजबूत कर दिया. शॉ टीम के 161 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. उन्होंने 39 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया.

दिल्ली को अंतिम तीन ओवर में जीत के लिए 30 रन बनाने थे और टीम ने चार गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

पंत ने 36 गेंदों की नाबाद अर्द्धशतकीय मैच जिताऊ पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए. कोलिन इंग्राम ने नाबाद तीन और शेरफेन रदरफोर्ड ने 11 रन बनाए.

राजस्थान की ओर से गोपाल ने दो और पराग तथा धवल कुलकर्णी ने एक-एक विकेट लिया.

इससे पहले, राजस्थान ने अजिंक्य रहाणे और कप्तान स्मिथ की शानदार बल्लेबाजी से छह विकेट पर 191 रन का विशाल स्कोर बनाया, लेकिन उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर पाए.

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरूआत खराब रही और संजू सैमसन (0) टीम के पांच रन के स्कोर पर ही रन आउट हो गए.

इसके बाद रहाणे और स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 75 गेंदों पर 130 रन की साझेदारी कर राजस्थान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. स्मिथ टीम के 135 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए. उन्होंने 32 गेंदों की पारी में आठ चौके लगाए.

स्मिथ के आउट होने के बाद बेन स्टोक्स (8) टीम के 157 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में और एश्टन टर्नर (0) टीम के 163 के स्कोर पर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. टर्नर लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हुए हैं.

उनके अलावा स्टुअर्ट बिन्नी ने 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 19 रन बनाकर राजस्थान को छह विकेट पर 191 के स्कोर तक पहुंचा दिया. रेयान पराग ने तीन गेंदों पर चार रन बनाए.

रहाणे अंत तक नाबाद पर रहे. उन्होंने 63 गेंदों की नाबाद पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए. रहाणे का यह दूसरा आईपीएल शतक है.

दिल्ली की ओर से कगिसो रबाडा ने दो और अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा तथा क्रिस मोरिस एक-एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget