एक्सप्लोरर

WATCH IPL 2019 MI vs CSK: जीत के बाद रोहित शर्मा बोले, 'धोनी के नहीं होने से हमें मिला फायदा'

IPL 2019: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी मैच के बाद इस बात को स्वीकारा कि धोनी के ना होने से उनकी टीम को अलग तरह का बूस्ट मिला.

मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 46 रनों से हरा दिया. यह चेन्नई की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अपने घर एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में इस सीजन की पहली हार है.

मुंबई ने चेन्नई के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन अपने नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना उतरी चेन्नई 17.4 ओवरों में 109 रनों पर ही ढेर हो गई.

यह चेन्नई की इस सीजन में अपने घर में पहली हार है. इससे पहले उसने अपने घर में पांच मैच खेले थे और सभी में जीत हासिल की थी. और इस हार के पीछे चेन्नई के लिए सबसे बड़ा कारण रहा कप्तान एमएस धोनी का कल के मैच से गैर-हाज़िर रहना. धोनी की कमी इस कदर सीएसके पर हावी हुई कि उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

इस जीत से खुद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी मैच के बाद इस बात को स्वीकारा कि धोनी के ना होने से उनकी टीम को अलग तरह का बूस्ट मिला.

मैच के बाद रोहित बोले, ''हमारे लिए भी टॉस हारना अच्छा रहा. हम लक्ष्य का पीछा ही करते. क्योंकि हम जानके हैं कि पहले बल्लेबाजी करें या पहले गेंदबाजी हमें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा. टॉस हमारे कंट्रोल में नहीं होता है. लेकिन टीम के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. क्योंकि चेन्नई में आकर खेलना कभी भी आसान नहीं होता. आपको हर विकेट और रन के लिए कड़ी मशक्कत करनी होती है.''

वहीं रोहित शर्मा ने अपने युवा गेंदबाज़ राहुल चाहर की भी तारीफ की और कहा, ''चाहर बहुत कॉन्फिडेंट युवा खिलाड़ी है. उसने मेरा काम आसान कर दिया. उसके पास वेरिएशन भी है और स्किल्स भी. साथ ही वो ये जानता है कि उसे क्या करना है. राहुल का अच्छा प्रदर्शन करना हमारे लिए ही नहीं टीम इंडिया के लिए भी अच्छा संकेत है.''

वही सीएसके कप्तान एमएस धोनी के ना होने पर रोहित ने कहा, ''जब भी कभी धोनी नहीं खेलते हैं तो फिर किसी भी विरोधी टीम को एक अलग ही बूस्ट मिल जाता है. खासकर जब वो नहीं होते और उनकी टीम को लक्ष्य का पीछा करना हो तो फिर यहां उनके लिए मुश्किलें और बढ़ जाती हैं. हालांकि वो बीमार थे और इसपर किसी का ज़ोर नहीं चलता.''

वहीं साथ ही रोहित ने अपनी टीम को साफ संदेश देते हुए ये कह दिया है कि उन्हें अभी ऐसा ही क्रिकेट खेलना होगा क्योंकि वो अभी प्लेऑफ में नहीं पहुंचे हैं और पॉइंट्स टेबल हर रोज़ बदल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget