एक्सप्लोरर

IPL रन आउट विवाद: सामने आई जोस बटलर की नाराज़गी, मैच के बाद नहीं मिलाया आर अश्विन से हाथ

IPL 2019: वीडियो देखने पर साफ है कि अश्विन बटलर से हाथ मिलाना चाहते थे, लेकिन उनके हाथ बढ़ाने पर बटलर ने उनकी ओर देखा तक नहीं.

आईपीएल (IPL) के 12वें सीज़न के आगाज़ के साथ ही विवादों का सिलसिला भी शुरू हो गया है. सोमवार रात पंजाब और राजस्थान के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान किंग्स के कप्तान आर अश्विन ने जोस बटलर को ‘मांकड़’ रन आउट किया. अश्विन के इस तरह से आउट करने से विवाद खड़ा हो गया. अश्विन की अपील के बाद बटलर से उनकी बहस हुई. हालांकि अंपायर ने बटलर को आउट करार दे दिया.

अश्विन के इस तरह से आउट किए जाने को लेकर जोस बटलर उनसे खासे नाराज़ दिखे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मैच के बाद सभी खिलाड़ी और टीम स्टाफ एक दूसरे से हाथ मिलाते नज़र आ रहे हैं, लेकिन जब अश्विन और बटलर का आमना सामना हुआ तो बटलर ने उनसे हाथ मिलाने से इनकार कर दिया.

 

वीडियो देखने पर साफ है कि अश्विन बटलर से हाथ मिलाना चाहते थे, लेकिन उनके हाथ बढ़ाने पर बटलर ने उनकी ओर देखा तक नहीं. बटलर के इस रवैये से अश्विन काफी हैरान नज़र आए. गौरतलब है कि अश्विन के इस कदम के बाद से क्रिकेट फैंस और इस खेल के जानकार सोशल मीडिया पर अपने अपने हिसाब से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

मांकड़विवाद पर अश्विन का बयान आर अश्विन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “देखिए, मेरी तरफ से ये स्वाभाविक था. इसको लेकर कोई प्लान नहीं बनाया गया था. ये खेल के नियमों में है. मुझे नहीं पता इसमें खेल भावना की बात कहा से आ गई जब ये सब खेल के नियमों के मुताबिक हुआ. शायद जब नियम बदलेंगे तभी ये ठीक होगा.”

क्या हुआ था? दरअसल मैच के 13वें ओवर की पांचवी गेंद पर जब अश्विन रनअप के लिए आए तो उनके गेंद फेंकने से पहले ही जोस बटलर रन लेने के लिए अपना क्रिज छोड़ चुके थे. उसी वक्त अश्विन ने बटलर को बाहर देखकर नॉन स्ट्राइक के स्टंप्स उड़ा दिए. इस तरह बटलर को पवेलियन वापस जाना पड़ा.

 

हालांकि इस तरह के विकेट को लेकर हमेशा ही विवाद रहा है. इसे खेल भावना के खिलाफ माना जाता है, लेकिन क्रिकेट के नियमों के मुताबिक बल्लेबाज़ को आउट दे दिया जाता है. इसलिए इस बार भी ऐसा ही किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
WTC Final: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget