एक्सप्लोरर

आईपीएल से पहले मैदान पर आया रैना का तूफान

दो साल के बैन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी करने जा रही है. आईपीएल के 11वें सीजन के पहले ही मुकाबले में चेन्नई का सामना तीन बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा. अपने पहले मुकाबले के लिए सीएसके ने तैयारी भी बेहद खास अंदाज में शुरू कर दी है.

चेन्नई ने IPL का पहला मैच खेलने से पहले आपस में ही प्रैक्टिस मैच खेला जो खचाखच भरे चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में सुरे रैना और युवा ध्रुव शौरी ने अपने बल्ले की चमक बिखेरी.

ऱैना ने सिर्फ 24 गेंद पर 57 रन बनाए. अपनी पारी में रैना ने 7 छक्के गगनभेदी छक्के लगाए. दिल्ली के युवा बल्लेबाज ध्रुव शौरी ने 30 गेंद पर 47 रनों की तफानी पारी खेली.

मैदान पर जब रैना उतरे तो दर्शकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और क्रीज पर आते ही रैना ने स्वागत का जवाब करारे शॉट्स से दिया.

आपको बता दें कि IPL में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के ही नाम है लेकिन उन्हें विराट कोहली से लगातार चुनौती मिल रही है. इसके अलावा रैना और कोहली में तगड़ी रेस भी चल रही है एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए.

विराट ने अभी तक 149 आईपीएल मैच में 4418 रन बनाए हैं 37.44 के औसत से 129.83 के स्ट्राइक रेट से. IPL में रैना ने 161 मैच में सर्वाधिक 4540 रन बनाए हैं 34.13 की औसत और 139.09 के स्ट्राइक रेट से. विराट रैना का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 122 रन पीछे हैं.

दूसरी तरफ रैना और कोहली विश्व रिकॉर्ड बनाने के भी काफी करीब हैं. एक अकेले टूर्नामेंट में 5000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने के लिए जहां रैना को 460 रन चाहिए वहीं विराट 582 रन दूर हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के बाद साउथ अफ्रीका में सुरेश रैना ने शानदार वापसी की और वो एक बदले हुए बल्लेबाज की तरह नजर आए. रैना ने अफ्रीका में तीन मैच में 153.44 की स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाए.

आईपीएल में वैसे भी रैना का प्रदर्शन हर बार जोरदार ही रहता है और अगर चेन्नई की पीली जर्सी हो तो फिर वो प्रदर्शन बेमिसाल हो जाता है. रैना ने प्रैक्टिस मैच में जो आग दिखाई है, वो अगर पूरे टूर्नामेंट में बरकरार रहती है तो फिर चेन्नई के चैम्पियन बनने की उम्मीद सबसे ज्यादा होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें अगरकर से पूछना...', जल्द वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू चाहते हैं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान, दिया बड़ा बयान
'हमें अगरकर से पूछना...', जल्द वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू चाहते हैं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान, दिया बड़ा बयान
Cristiano Ronaldo Retirement Plans: वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? बहन ने किया बड़ा खुलासा
वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? बहन ने किया बड़ा खुलासा
ये क्या हुआ? वैभव सूर्यवंशी की जगह 'प्लॉप' संजू सैमसन को ही किया सपोर्ट, दिनेश कार्तिक का बयान वायरल
ये क्या हुआ? वैभव सूर्यवंशी की जगह 'प्लॉप' संजू सैमसन को ही किया सपोर्ट, दिनेश कार्तिक का बयान वायरल
WATCH: विराट कोहली या क्रिस्टियानो रोनाल्डो? FIFA वर्ल्ड कप में IShowSpeed का रिएक्शन वायरल
WATCH: विराट कोहली या क्रिस्टियानो रोनाल्डो? FIFA वर्ल्ड कप में IShowSpeed का रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget