एक्सप्लोरर

MI vs CSK: वानखेड़े में आया ब्रावो का तूफान, चेन्नई की धमाकेदार वापसी

ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की तूफानी पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को एक विकेट से हराते हुए आईपीएल में धमाकेदार वापसी की. अंतिम के ओवरों में छक्कों की बरसात करते हुए ब्रावो ने 30 गेंद पर 68 रनों की तूफानी पारी खेल टीम को शानदार जीत दिला दी. ब्रावो ने अपनी पारी में तीन चौके और सात छक्के लगाए.

इससे पहले मुंबई ने चार विकेट खोकर 165 रन बनाए. 166 रनों के जवाब में चेन्नई की शुरुआत खास नहीं रही. मुंबई के सरप्राइज पैकेज मयंक मार्कंडेय ने अपनी गुगली से चेन्नई के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया. 118 पर टीम के 8 विकेट पवेलियन लौट चुके थे और मुंबई की जीत की संभावना बढ़ती जा रही थी लेकिन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ब्रावो ने अकेल अपने दम पर मैच का रूख पलट कर रख दिया.

मैच रोमांचक तब बना जब पारी के 19वां ओवर लेकर आए बुमराह की गेंद पर उन्होंने तीन छक्के लगाए लेकिन अंतिम गेंद पर आउट हो गए. आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 7 रनों की जरूरत थी. लगा कि मुंबई जीत गई क्योंकि केदार जाधव रिटायर्ड हर्ट हो कर पवेलिनय लौट चुके थे लेकिन दर्द के साथ केदार मैदान पर आए और मुंबई को इंतजार करने दिया. मुस्ताफिजुर के पहले तीन गेंद पर उन्होंने कोई रन बनाए लेकिन चौथी गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने पहले स्कोर को बराबर किया और अगली गेंद को कवर बाउंड्री से बाहर भेज टीम को दो विकेट से जीत दिला दी.

चेन्नई के लिए अंबाटी रायुडू और शेन वाटसन ने पारी की शुरुआत की. वाटसन (16 रन) ने पांड्या का स्वागत छक्के के साथ किया लेकिन अगली ही गेंद पर एक बार फिर छक्का लगाने की कोशिश में डीप स्क्वायर लेग पर लुईस को कैच थमा बैठे. वाटसन के आउट होने के बाद रायुडू ने मोर्चा संभाला और अपनी पुरानी टीम के खिलाफ जमकर रन बटोरे.

रोहित ने पावरप्ले के दौरान चार गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. पावरप्ले के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर पांड्या ने सुरेश रैना को आउट कर टीम को दूसरी सफलता दिलाई. पावरप्ले के दौरान चेन्नई ने दो विकेट खोकर 42 रन बनाए.

अगले ही ओवर में डेब्यू कर रहे मयंक मारकंडेय ने अपनी गुगली पर रायुडू को LBW आउट कर अपना पहला विकेट लिया. केदार जाधव के खिलाफ अगर वो डीआरएस का इसेतमाल करते तो चेन्नई मुश्किल में होती. लेकिन इसका बदला उन्होंने विरोधी टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को LBW कर लिया. धोनी 6 गेंद पर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए. 51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद चेन्नई संघर्ष करती दिखी.

बढ़ते जरूरी रन रेट के आगे चेन्नई के बल्लेबाज खुद को सहज नहीं रख पाए और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे. जडेजा 12 रन बनाकर मुस्ताफिजुर रहमान के शिकार बने. अपने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर मयंक ने दीपक चहर को स्टंप करा कर चेन्नई की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया. लेकिन अंत में ब्रावो ने अपने खेल से सबकुछ बदल कर रख दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Live Score: भारत का 5वां विकेट गिरा, अभिषेक के बाद नमन भी आउट; क्रीज पर नितीश और तिलक
Live: भारत का 5वां विकेट गिरा, अभिषेक के बाद नमन भी आउट; क्रीज पर नितीश और तिलक
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन
तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी
तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget