एक्सप्लोरर

IPL 2018 : गंभीर युग की सफलता को दोहरा पाएगी केकेआर?

अंजाम ही बताएगा कि दो बार खिताब दिलाने वाले कप्तान गौतम गंभीर के बिना कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में किस तरह का प्रदर्शन किया.

अंजाम ही बताएगा कि दो बार खिताब दिलाने वाले कप्तान गौतम गंभीर के बिना कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में किस तरह का प्रदर्शन किया. नए सीजन में केकेआर ने टीम की अगुवाई अनुभवी दिनेश कार्तिक के कंधों पर सौंपी है. फ्रेंचाइजी का मानना है कार्तिक टीम से उसका सर्वश्रेष्ठ निकलवाने के लिए परिपक्व हो चुके हैं.

आपको बता दें कि गंभीर ने कोलकाता को 2012 और 2014 में खिताब दिलाया था.

कोलकाता टीम मैनजमेंट ने हालांकि इस बार उन्हें रिटेन नहीं किया. गंभीर आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी करते हुए दिखेंगे.

कार्तिक हाल ही में श्रीलंका में खेली गई निदास ट्रॉफी के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ आठ गेंदों में खेली गई 29 रनों की पारी के दम पर काफी चर्चा में रहे थे.

कोलकाता के कप्तान के तौर पर मीडिया से पहली बार बात करते हुए इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा था, "मैं उम्मीदों से वाकिफ हूं. दबाव बेशक होगा. एक कप्तान के तौर पर आपसे उम्मीद की जाती है कि आप अपनी टीम को कम से कम प्लेऑफ तक तो ले जाएं. मेरा मानना है कि मैं उस पड़ाव पर हूं कि मैं इस तरह के दबाव को संभाल सकता हूं और टीम से सर्वश्रेष्ठ निकाल सकता हूं."

कार्तिक जानते हैं कि उन्हें गंभीर जैसी बल्लेबाजी करनी पड़ेगी. गंभीर 2011 से कोलकाता के साथ थे और वो टीम के सर्वोच्च स्कोरर भी हैं.

गंभीर के अलावा रोबिन उथप्पा कोलकाता के अब तक के सफर का अहम हिस्सा रहे हैं. वह इस बार टीम के उप-कप्तान हैं.

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की गैरमौजूदगी कोलकाता के लिए बड़ा झटका है. विश्व के शानदार गेंदबाजों में शुमार स्टार्क को कोलकाता ने 9.4 करोड़ रुपये में खरीदा था. उनके स्थान पर टीम ने इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी टॉम कुरेन को टीम में शामिल किया है.

गेंदबाजी में कोलकाता के पास कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी जैसे युवा तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत को इसी साल अंडर-19 विश्व विजेता बनाया था. वहीं टीम के पास आर. विनय कुमार का अनुभव भी है.

स्पिन में टीम के पास वेस्टइंडीज के सुनील नरेन, कुलदीप यादव और पीयूष चावला हैं.

वहीं बल्लेबाजी में कार्तिक, उथप्पा के अलावा कोलकाता के पास क्रिस लिन जैसा तूफानी बल्लेबाज है. वहीं आंद्रे रसैल और साउथ अफ्रीका के कैमरून डेलपोर्ट सरीके ऑलराउंडर भी हैं.

अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे बल्लेबाज शुभमन गिल भी इस टीम में हैं. शुभमन के लिए यह आईपीएल एक बड़ा मौका है.

पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस को खिताब दिलाने में अहम रोल निभाने वाले नितीश राणा इस बार कोलकाता की जर्सी में हैं.

टीम :- दिनेश कार्तिक (कप्तान), रोबिन उथप्पा (उप-कप्तान), क्रिस लिन, आंद्रे रसैल, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतिश राणा, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, मिशेल जॉनसन, शुभमन गिल, विनय कुमार, रिंकू सिंह, कैमरून डेलपोर्ट, जेवन सियरलेस, अपूर्व वानखेड़े, इशांक जग्गी, टॉम कुरेन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली की रील बनी चर्चा का विषय! पहले पोस्ट, फिर सेकंडों में डिलीट, बाद में फिर से किया अपलोड
विराट कोहली की रील बनी चर्चा का विषय! पहले पोस्ट, फिर सेकंडों में डिलीट, बाद में फिर से किया अपलोड
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रॉफी मंदिर ले जाने वाले कीर्ति आजाद के बयान पर गौतम गंभीर का पलटवार, दिया मुंहतोड़ जवाब
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रॉफी मंदिर ले जाने वाले कीर्ति आजाद के बयान पर गौतम गंभीर का पलटवार, दिया मुंहतोड़ जवाब
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया कब खेलेगी अगला इंटरनेशनल मैच? यहां जानिए तारीख 
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया कब खेलेगी अगला इंटरनेशनल मैच? यहां जानिए तारीख 
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
LPG Crisis: 'PM मोदी की सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
'PM मोदी की सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
Ek Din Trailer: सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
LPG Fuel Crisis Live: दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें
LPG Fuel Crisis Live: दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें
AFCAT 1 रिजल्ट​ घोषित, वायु सेना में ऑफिसर बनने की दौड़ में अगला पड़ाव अब इंटरव्यू
AFCAT 1 रिजल्ट​ घोषित, वायु सेना में ऑफिसर बनने की दौड़ में अगला पड़ाव अब इंटरव्यू
Post Holi Detox Tips: होली पर खाया उल्टा-सीधा और अब हो रही ब्लोटिंग, बॉडी को ऐसे कर सकते हैं डिटॉक्स
होली पर खाया उल्टा-सीधा और अब हो रही ब्लोटिंग, बॉडी को ऐसे कर सकते हैं डिटॉक्स
Embed widget