एक्सप्लोरर

IPL 2018: ओपनिंग सेरेमनी में धमाका मचाएंगे हॉलीवुड के बड़े स्टार

11वें सीजन के ओपनिंग सेरेमनी में इस बार बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के सितारे भी चमक बिखेरेंगे.

IPL 2018: नए सीजन में नई टीम और नए ब्रॉडकास्ट स्पॉन्सर के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में भी नया धमाका होने जा रहा है. 11वें सीजन के ओपनिंग सेरेमनी में इस बार  बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के सितारे भी चमक बिखेरेंगे. अभी तक इस बात पर सहमति नहीं बन पाई है कि हॉलीवुड के किन कलाकारों को बुलाया जाएगा लेकिन लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ल की मानें तो अमेरिका के साथ-साथ दूसरे देशों के कलाकारों से भी बात चल रही है.

आईपीएल के 11वां सीजन सात अप्रैल से 27 मई तक चलेगा. जबकि ऑपनिंग सेरेमनी छह अप्रैल को मुंबई में होगा. शुक्ल ने न्यूज एजेंसी 'भाषा' से बातचीत के दौरान कहा, 'ओपनिंग सेरेमनी व्यापक और भव्य होगा. पिछली बार हर होम टीम के मैदान पर इसका आयोजन किया गया था लेकिन इस बार मुंबई में ही ओपनिंग सेरेमनी होगी. इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार भाग लेंगे. हमारी अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों के बड़े कलाकारों से बात चल रही है.'

शुक्ल ने इसके साथ ही साफ किया कि अभी आईपीएल मैचों के समय में बदलाव का फैसला नहीं किया गया है. ब्रॉडकास्ट स्पॉन्सर स्टार स्पोर्ट्स ने चार बजे के मैचों को शाम पांच बजकर 30 मिनट से और रात आठ बजे के मैच को शाम सात बजे से करवाने का प्रस्ताव रखा था.

उन्होंने कहा, 'आईपीएल मैचों का समय बदलने पर अभी फैसला नहीं किया गया है. इस तरह का प्रस्ताव प्रसारकों की तरफ से आया था और उस पर फ्रेंचाइजी सहित सभी से बात चल रही है. अभी के हिसाब से पुराने समय के अनुसार ही मैच खेले जाएंगे. इस पर एक सप्ताह के अंदर फैसला कर दिया जाएगा.' शुक्ल ने बताया कि इस बार आईपीएल को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में भी प्रसारित किया जाएगा. साथ ही अंग्रेजी के अलावा चार क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण होगा.

उन्होंने कहा, 'इस बार प्रसारण 12 चैनलों पर होगा. अंग्रेजी के अलावा चार क्षेत्रीय भाषाओं हिन्दी, बांग्ला, तमिल, तेलुगु में भी इसका प्रसारण होगा. विदेशों में अधिक से अधिक देशों में पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. अभी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में प्रसारण नहीं होता लेकिन इस बार से वहां के क्रिकेट प्रेमी भी आईपीएल का लुत्फ उठा पाएंगे.' तीसरे अंपायर के पास गए फैसले में दर्शकों को शामिल करने के पिछली बार के प्रयास को इस बार अधिक बेहतर रूप में पेश करने की योजना है.

आईपीएल चेयरमैन ने कहा, 'आउट होने पर तीसरे अंपायर पर रेफर करने के मामले में दर्शकों की राय अंपायर से पहले पहुंच जाए इसकी कोशिश की जाएगी.' आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इसके साथ ही देश में अधिक से अधिक शहरों के अलावा विदेशों में भी फैन पार्क बनाने का फैसला किया है.

शुक्ल ने कहा, 'इस बार हमारी योजना 36 शहरों में फैन पार्क बनाने की है. इसके अलावा विदेशों में भी फैन पार्क बनाने की योजना है. हमारे पास अमेरिका, दुबई, सिंगापुर सहित कई स्थानों से प्रस्ताव आए हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget