एक्सप्लोरर

CSK vs DD: वाटसन और धोनी की तूफानी पारी, दिल्ली के खिलाफ चेन्नई ने खड़ा किया रनों का पहाड़

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे शेन वाटसन और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के तूफानी अर्द्धशतकों की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ चार विकेट पर 211 रन बनाए.

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे शेन वाटसन और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के तूफानी अर्द्धशतकों की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ चार विकेट पर 211 रन बनाए.

वाटसन ने 40 गेंद में सात छक्कों और चार चौकों की मदद से 78 रन की पारी खेलने के अलावा फाफ डुप्लेसिस (33) के साथ पहले विकेट के लिए 102 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. कप्तान धोनी (22 गेंद में 51 रन, पांच छक्के, दो चौके) ने इसके बाद अंबाती रायुडू (41) के साथ डेथ ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की.

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे सुपरकिंग्स को वाटसन और डुप्लेसिस (33) की जोड़ी ने धीमी लेकिन सतर्क शुरुआत दिलाई.

सुपरकिंग्स की टीम पहले चार ओवर में 25 रन ही बना सकी. लियाम प्लंकेट के पारी के पांचवें ओवर में वाटसन ने लगातार दो छक्के जड़े जबकि डुप्लेसिस ने भी छक्का मारा. वाटसन ने आवेश खान पर छक्के के साथ छठे ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया.

वाटसन ने प्लंकेट के अगले ओवर में भी लगातार दो छक्के मारे. उन्होंने स्पिनर राहुल तेवतिया पर छक्के के साथ 25 गेंद में अर्द्धशतक पूरा किया और फिर इसी ओवर में एक और छक्का मारा.

वाटसन ने विजय शंकर पर एक रन के साथ 11वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया.

डुप्लेसिस पर भी तेज गति से रन बनाने का दबाव बढ़ रहा था और इसी कोशिश में वह विजय शंकर की गेंद को लॉन्ग ऑफ पर ट्रेंट बोल्ट के हाथों में खेल गए. उन्होंने 33 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का मारा.

सुरेश रैना (01) भी अगले ओवर में पार्ट टाइम स्पिनर ग्लेन मैक्सवेल की सीधी गेंद को पूरी तरह से चूककर बोल्ड हो गए.

वाटसन ने विजय शंकर पर दो चौके मारे लेकिन अमित मिश्रा की गेंद को उठाकर मारने की कोशिश में प्लंकेट को कैच दे बैठे. उन्होंने 40 गेंद का सामना करते हुए सात छक्के और चार चौके मारे.

आवेश और मिश्रा ने इस बीच कुछ किफायती ओवर डाले लेकिन धोनी एक बार फिर आक्रामक अंदाज में दिखे. सीएसके के कप्तान ने मिश्रा पर छक्का जड़ने के बाद बोल्ट की लगातार गेंदों पर दो छक्के और एक चौका मारा.

रायुडू ने भी इस बीच प्लंकेट के ओवर में दो चाके और एक छक्का मारा. पारी के 19वें ओवर में आवेश की गेंद पर कोलिन मुनरो ने धोनी का आसान कैच टपकाया. धोनी ने इसी ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का जड़ा.

धोनी ने अंतिम ओवर में बोल्ट पर छक्के के साथ टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया. रायुडू इस बीच रन आउट हुए जिसके बाद धोनी ने अंतिम गेंद पर दो रन के साथ 22 गेंद में अर्द्धशतक पूरा किया.

प्लंकेट काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने तीन ओवर में 52 रन लुटाए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट सीरीज से बाहर हुए शाई होप, स्टार बॉलर ने भी वेस्टइंडीज को दिया झटका
टेस्ट सीरीज से बाहर हुए शाई होप, स्टार बॉलर ने भी वेस्टइंडीज को दिया झटका
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
पाकिस्तानी ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में रचा इतिहास
पाकिस्तानी ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में रचा इतिहास
Gautam Gambhir Birthday: भारतीय क्रिकेटरों ने लुटाया गौतम गंभीर पर प्यार, युवराज-इरफान ने भेजी शुभकामनाएं
भारतीय क्रिकेटरों ने लुटाया गौतम गंभीर पर प्यार, युवराज-इरफान ने भेजी शुभकामनाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget